Asha Hospital
Holi 2026
in

नाहन में भिड़े दो छात्र संगठन कार्यकर्ता, एक दूसरे को किया लहूलुहान

नाहन में भिड़े दो छात्र संगठन कार्यकर्ता, एक दूसरे को किया लहूलुहान

नाहन में भिड़े दो छात्र संगठन कार्यकर्ता, एक दूसरे को किया लहूलुहान

जमकर चले लात-घुसे, घायलों को अस्पताल भेजा

कॉलेज कैंपस में पहुंची पुलिस, मामले की जांच शुरू

TROWS

डॉ यशवंत सिंह परमार डिग्री कॉलेज नाहन में मंगलवार को एसएफआई व एबीवीपी संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प हो गई। इस दौरान छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे चले।

Holi 2026 -2

इस घटना में कई छात्रों को चोटें आई हैं, जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Indian Public School

हालांकि दोनों छात्र संगठनों के बीच यह झड़प किस वजह से हुई इसका तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि छात्र संगठन एसएफआई का एक कार्यक्रम कॉलेज परिसर में आयोजित करने की कॉलेज प्रबंधन ने परमिशन दी थी।

Doon valley school

एसएफआई के कार्यकर्ता बैनर इत्यादि लगा रहे थे और इसी दौरान छात्रों के बीच यह मारपीट की घटना सामने आई। अलबत्ता कार्यक्रम की परमिशन को रद्द कर दिया गया है और पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंचकर जांच कर रही है।

कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज परिसर में एसएफआई की कार्यकारिणी की बैठक को लेकर परमिशन दी गई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी दौरान एसएफआई द्वारा कुछ बेनर लगाए जा रहे थे, लेकिन इसी बीच एबीवीपी व एसएफआई से जुड़े छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें कुछ को चोटें आई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को बुला लिया गया है और संबंधित बैठक को भी केंसल कर दिया गया है। साथ ही जिन बच्चों को चोट लगी है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उधर एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने आरोप लगाया कि वार्षिक सम्मेलन से पहले एबीवीपी के कार्यकर्ता ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके 2 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई है और इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई जा रही है।

उधर दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई इस मारपीट के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by Newsghat Desk

फर्जी आईपीएस गिरफ्तार, टीचर की समझदारी ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

फर्जी आईपीएस गिरफ्तार, टीचर की समझदारी ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

यमुना शरद महोत्सव की तैयारियां को लेकर डीसी ने ली समीक्षा बैठक..

यमुना शरद महोत्सव की तैयारियां को लेकर डीसी ने ली समीक्षा बैठक..