in

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-3 से मोनिका बाली ने ठोकी मजबूत दावेदारी

TROWS

“सर्व धर्म सद्भाव और सर्व जन कल्याण” के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचीं मोनिका बाली, “कुर्सी” चुनाव चिन्ह पर मांगा समर्थन

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-3 से श्रीमती मोनिका बाली ने अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मेहनती, ईमानदार और समर्पित प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच पहुंच रही मोनिका बाली को क्षेत्रवासियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

मोनिका बाली ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के विकास कार्यों को गति देना और लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर शहर, पेयजल व्यवस्था में सुधार, सड़क और नालियों की मरम्मत, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

Doon valley school

चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुदेश बाली भी सक्रिय रूप से जनसमर्थन जुटा रही हैं। क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और “कुर्सी” चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की जा रही है।

मोनिका बाली ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड नंबर-3 को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

कांगड़ा की बेटी अनमोल ने रचा इतिहास, 699 अंक लेकर प्रदेश में किया टॉप

कांगड़ा की बेटी अनमोल ने रचा इतिहास, 699 अंक लेकर प्रदेश में किया टॉप

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल में राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप का शानदार समापन, 216 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल में राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप का शानदार समापन, 216 खिलाड़ियों ने दिखाया दम