in

पांवटा साहिब भाजपा यूं अनूठे ढंग ने मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन! खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने दी ये जानकारी..

पांवटा साहिब भाजपा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने पांवटा साहिब में प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता एवं विशेष रूप से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चौधरी सुखराम तथा पांवटा भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

BMB01

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की शीर्ष नेतृत्व व पांवटा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही पांवटा भाजपा मंडल को आगे ले जाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Bhushan Jewellers 04

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2016 से 2021 तक पांवटा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। और पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी के सहयोग से इस जिम्मेदारी को भी ईमानदारी से निभाया।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आंज भोज का इलाका पहाड़ी क्षेत्र में आता है। पहाड़ी क्षेत्र में कई गांव में संपर्क मार्ग नहीं थे। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें।

चौधरी सुखराम के सहयोग से कुल्थीना, श्मयाला आदि गांवों में संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण सहित कई जन कल्याणकारी कार्य सुखराम चौधरी के सहयोग से क्षेत्र में हुए हैं। सुखराम चौधरी आम जनमानस के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 55 बूथों से मिट्टी को इकट्ठा कर लिया गया है और बाकि के बचे हैं उन बूथों से जल्द ही माटी को इकट्ठा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है उनके जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती तक पांवटा साहिब भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्वास्थ्य अभियान, पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर तथा अस्पताल में भर्ती मरीज को फलों का वितरण आदि किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंडल पूरी तरह तैयार है और शिमला संसदीय क्षेत्र से जो भी भाजपा का उम्मीदवार होगा उस उम्मीदवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से पिछले लोकसभा चुनाव में जो लीड मिली थी उस लीड से अधिक की लीड़ दिलाई जाएगी।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: उद्योगों मे उच्च पदों से मजदूरों तक 80 फीसदी हिमाचलियों को मिले रोजगार! युवा नेता प्रदीप चौहान ने उठाई मांग

Paonta Sahib: उद्योगों मे उच्च पदों से मजदूरों तक 80 फीसदी हिमाचलियों को मिले रोजगार! युवा नेता प्रदीप चौहान ने उठाई मांग

Paonta Sahib: दो बच्चों के पिता ने उठाया ये खौफनाक कदम! अब पुलिस जुटी मामले की जांच में! क्या है पूरा मामला देखें डिटेल

Paonta Sahib: दो बच्चों के पिता ने उठाया ये खौफनाक कदम! अब पुलिस जुटी मामले की जांच में! क्या है पूरा मामला देखें डिटेल