Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में चल रहे विकास कार्यों को जल्द किया जाए पूरा – विवेक महाजन

पांवटा साहिब में चल रहे विकास कार्यों को जल्द किया जाए पूरा – विवेक महाजन

पांवटा साहिब में चल रहे विकास कार्यों को जल्द किया जाए पूरा – विवेक महाजन

संविधान दिवस पर एसडीएम ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

TROWS

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के निर्देशानुसार उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में एसडीएम विवेक महाजन की अध्यक्षता में विकास कार्यों तथा क्षेत्र के विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Holi 2026 -2

इस समीक्षा बैठक में विकास खंड पांवटा साहिब में विकास कार्याे के संबन्ध में तथा अन्य जनहितेशी कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

Indian Public School

उपमंडल दण्डाधिकारी ने प्रत्येक विभाग से संबंधित कार्यों का जायजा लिया तथा लम्बित विकास कार्यों को जल्द निपटारे के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए ताकि समय पर योजनाओं को पूरा कर क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इनका लाभ पहुंच सके।

Doon valley school

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र के सौंदर्यकरण व अन्य जनहितेशी कार्यों बारे चर्चा की, तथा उनके क्रियान्वयन हेतू दस्तावजों को शीघ्र तैयार करने के लिए कहा ताकि क्षेत्र के विकास के लिए अन्य योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

बैठक के दौरान विवेक महाजन ने संविधान दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान दिवस पर ली गई शपथ को अपने दायित्व निर्वहन के समय सार्थक करते हुए बिना किसी भेदभाव व निष्पक्ष भाव से कार्य करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी से एकता, अखण्डता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर डीएसपी वीर बहादुर, डीएफओ कुनाल अंग्रिश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जगबीर वर्मा, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, उप निदेशक शिक्षा विभाग, अधिशासी अभियंता एन एच तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाला ट्रैक्टर मार्च..

किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाला ट्रैक्टर मार्च..

डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखाकर पांवटा साहिब में प्रचार हेतू किया रवाना

डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखाकर पांवटा साहिब में प्रचार हेतू किया रवाना