in

Paonta Sahib: काँटी मशवा में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन! बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य पर किया जागरूक

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काँटी मशवा में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग पांवटा साहिब तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर द्वारा संकल्प-हब के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Paonta Sahib: काँटी मशवा में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन! बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य पर किया जागरूक

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल विकास की केंद्र एवं राज्य योजनाओं के बारे में जानकारी देना रहा। संकल्प-हब की जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास (WCD) मंत्रालय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इनमें मुख्य रूप से एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, सखी निवास, शक्ति सदन, पोषण ट्रैकर जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

Doon valley school

ये योजनाएं 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और शिक्षा सहायता प्रदान करती हैं।

उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत के अभियान के बारे मे जानकारी दी। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख पहल है, जिसका लक्ष्य 2030 तक देश से बाल विवाह को पूरी तरह खत्म करना है।

JPERC 2025

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, वुमन हेल्पलाइन नंबर 181, वन स्टॉप सेंटर का लैंडलाइन नंबर 01702-222300 जैसे हेल्पलाइन्स नंबर्स उनकि सुरक्षा के लिए सांझा किये गये।

कार्यक्रम के दौरान लिंग विशेषज्ञ सुश्री सोनम परमार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी आजीविका तथा पोषण व अनीमिया से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने मासिक धर्म और उससे जुड़ी समस्याओं बारे भी चर्चा की।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी! अंधड़ चलने का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी! अंधड़ चलने का अलर्ट

HP News: डीसी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रदान की 60-60 हजार की एफडी

HP News: डीसी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रदान की 60-60 हजार की एफडी