in

Bus Accident: खाई में गिरी एचआरटीसी बस! मौके पर चीख-पुकार, चार लोगों की मौत तो कई घायल

TROWS

Bus Accident: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई तो कई के जख्मी होने की सूचना मिली है। हादसा उत्तराखंड के कवानू क्षेत्र के पास नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हुआ।

Bus Accident: खाई में गिरी एचआरटीसी बस! मौके पर चीख-पुकार, चार लोगों की मौत तो कई घायल

नेरवा डिपो की एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 258 मंगलवार सुबह चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। बस में 31 से 34 यात्री सवार थे कि तभी उत्तराखंड के क्वाणु के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से बस सड़क से नीचे नदी में गिर गई।

हादसा इतना भयानक था कि बस के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिचालक जगदीश चंद ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचित किया।

Doon valley school

पुलिस सहित स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य करना शुरू कर दिया गया।

इस दौरान गहरी खाई में उतरकर बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें सड़क तक पहुंचाया गया। जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस सहित निजी वाहनों से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

JPERC 2025

हादसे में अभी तक चार लोगों की माैत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का तो पता नहीं चल पाया है मगर प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: कोल्ड स्टोर बनाएं, उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत सब्सिडी! साल 2025 में 2200 मीट्रिक टन पहुंचा फलों का उत्पादन

HP News: कोल्ड स्टोर बनाएं, उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत सब्सिडी! साल 2025 में 2200 मीट्रिक टन पहुंचा फलों का उत्पादन

International Shivratri Festival: शैव, वैष्णव और लोक परंपराओं का जीवंत संगम है अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव! 16 फरवरी से होगा शुरू

International Shivratri Festival: शैव, वैष्णव और लोक परंपराओं का जीवंत संगम है अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव! 16 फरवरी से होगा शुरू