Asha Hospital
Holi 2026
in

फिरौती के मामले में पांवटा साहिब से हरियाणा का युवक गिरफ्तार

फिरौती के मामले में पांवटा साहिब से हरियाणा का युवक गिरफ्तार

फिरौती के मामले में पांवटा साहिब से हरियाणा का युवक गिरफ्तार

TROWS

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के सूर्या कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में UP पुलिस की CIA टीम ने फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी कर हरियाणा के 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Holi 2026 -2

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की रूड़की पुलिस के पास एक फिरौती का मामला सामने आया जिसमें पुलिस की सीआईए टीम जांच कर रही है। फिरौती कर्ता बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

Indian Public School

जांच के दौरान रूड़की पुलिस की सीआईए टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकाली। जिसमें पांवटा साहिब लोकेशन सामने आई।

Doon valley school

बुधवार को सीआईए टीम पांवटा साहिब पहुंची तथा स्थानीय पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया। आरोपी की मोबाइल लोकेशन पांवटा साहिब के सूर्या कॉलोनी में आ रही थी।

स्थानीय पुलिस व यूपी की सीआईए टीम ने देवीनगर में करीब 10 घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान एक घर में किराए के कमरें में रह रहे आरोपी 28 वर्षीय सोनू उर्फ जसप्रीत पुत्र लक्की निवासी जगधारी, यमुनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया है तथा आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस साथ ले गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से पांवटा साहिब में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस साथ ले गई है।

Written by Newsghat Desk

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मी पेन डाउन स्ट्राइक के बाद अब काले रिबन बांध कर जताया रोष…

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मी पेन डाउन स्ट्राइक के बाद अब काले रिबन बांध कर जताया रोष…

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन