Asha Hospital
Holi 2026
in

बजट को लेकर चर्चा पर तपा सदन, विपक्ष ने बताया सरकार की विदाई वाला बजट

बजट को लेकर चर्चा पर तपा सदन, विपक्ष ने बताया सरकार की विदाई वाला बजट

बजट को लेकर चर्चा पर तपा सदन, विपक्ष ने बताया सरकार की विदाई वाला बजट

मुख्यमंत्री बोले सरकार चलाने के लिए लेना पड़ेगा कर्ज़

TROWS

हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज़ की बैशाखियों के सहारे चली हुई है। राज्य पर कर्ज बढ़कर 63200 करोड़ रुपए हो गया है। इस पर लंबे समय से सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे है। सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया।

Holi 2026 -2

आज बजट पर चर्चा शुरू हुई तो विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बजट को लेकर चर्चा में बोलना शुरू किया। मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान बजट को झूठ के आंकड़ो का मायाजाल करार दिया। इस पर सदन में मुख्यमंत्री को भी अपनी चेयर से उठकर सफ़ाई देनी पड़ी।

Indian Public School

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि ये सरकार की विदाई का बजट है। जिसमें झूठे सब्जबाग दिखाए गए है। 80 पन्नो का बजट झूठ के आंकड़ो का दस्तावेज है। जिसमें कर्मचारी से लेकर आम आदमी को ठगने का प्रयास किया गया है। सरकार कर्ज़ पर कर्ज ले रही है।

Doon valley school

सेशन के बाद 31 मार्च तक सरकार 6276 करोड़ रुपए कर्ज़ लेगी ओर सरकार पर 70 हज़ार करोड़ का कर्ज़ हो जाएगा। जाते जाते ये सरकार 85 हज़ार करोड़ का कर्जा ले लेगी। महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बढ़ रही है। जिसका जिक्र तक मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में नही किया।

विपक्ष के हमले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री बहुत जल्दबाज़ी में है। कांग्रेस में नेता बनने की होड़ लगी है। अभी तक पता नही है 2022 के लिए कौन नेता होगा। कर्ज़ को लेकर विपक्ष के नेता झूठे आंकड़े दे रहे है। कभी 70 हज़ार करोड़ कर्ज तो कभी 80 हज़ार करोड़ के कर्ज की बात करते है। जबकि वास्तविकता बिल्कुल अलग है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में तो 28 हज़ार करोड़ आया कर्ज लिया। उन्होंने ये भी माना कि कर्ज के बिना सरकार नही चल सकती इसलिए सरकार चलाने के लिए कर्ज़ लेना पड़ेगा। सरकार ने आम जनता के लिए बजट दिया है 2022 में दोबरा भाजपा सत्ता में आएगी जबकि कांग्रेस बाहर ही रहेगी।

Written by Newsghat Desk

सीएम से मुलाकात के बाद हाटी समुदाय ने प्रस्तावित विधानसभा घेराव टाला

सीएम से मुलाकात के बाद हाटी समुदाय ने प्रस्तावित विधानसभा घेराव टाला

गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलवाने का मामला केंद्र के समक्ष मामला उठाएगी प्रदेश सरकार

गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलवाने का मामला केंद्र के समक्ष मामला उठाएगी प्रदेश सरकार