Asha Hospital
Holi 2026
in

भाजपा सरकार के शासन में विकास के मामले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा नाहन : डॉ बिंदल

भाजपा सरकार के शासन में विकास के मामले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा नाहन : डॉ बिंदल

भाजपा सरकार के शासन में विकास के मामले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा नाहन : डॉ बिंदल

सामुदायिक भवन का भी विधायक बिंदल का किया शिलान्यास

नए साल के अवसर पर आज शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन के गोबिंदगढ़ क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

TROWS

कार्यक्रम में हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर के नेतृत्व में पार्षदों व स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया।

Holi 2026 -2

इस दौरान विधायक बिंदल ने गोविंदगढ़ क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर विधायक बिंदल ने जहां क्षेत्रवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी, तो वहीं कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन में विकास तेज गति से हो रहा है।

Indian Public School

मीडिया से बात करते हुए विधायक बिंदल ने कहा कि ऐतिहासिक शहर नाहन में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। शहर में कई जगहों पर पार्किंग का निर्माण किया गया है और कई जगह निर्माणाधीन है। इसी तरह कालाअंब- पांवटा साहिब नेशनल हाइवे व नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे का कायाकल्प किया गया है।

Doon valley school

शहर की दशकों पुरानी पेयजल समस्या का भी समाधान हुआ है। इसके अलावा भी कई विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नाहन शहर में तेजी से विकास हो रहा है।

डॉ बिंदल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 2022 में विकास कार्यों के मामले में एक कीर्तिमान के रूप में बनकर उभरेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

नगर निकाय : अब महिला जनप्रतिनिधियों के पतियों को खैर नहीं…

नगर निकाय : अब महिला जनप्रतिनिधियों के पतियों को खैर नहीं…

Professional Loan : क्या आप भी लेना चाहते है प्रोफेशनल लोन ?

Professional Loan : क्या आप भी लेना चाहते है प्रोफेशनल लोन ?