Fair deal
Dr Naveen
in ,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सखौली का बलदेव तोमर द्वारा किया गया उद्घाटन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सखौली का बलदेव तोमर द्वारा किया गया उद्घाटन
Shubham Electronics
Paontika Opticals

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सखौली का बलदेव तोमर द्वारा किया गया उद्घाटन

हाटी मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं मुख्यमंत्री:बलदेव तोमर

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पांशी बेल्ट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सखौली का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया गया है।

Shri Ram

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई दौरे के दौरान सखौली स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके बाद विधिवत रूप से स्कूल का उद्घाटन किया गया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सखौली के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार बढ़ी तेज गति से चल रही है।

 

उन्होंने कहा की यहां के स्कूली बच्चों को बहुत दूर पैदल पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। इस समस्या को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा और सखौली पंचायत को 12वीं का स्कूल दिया। बलदेव तोमर ने कहा की जो शिलाई की जनता जो मांगा मुख्यमंत्री ने वो दिया।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने सतौन में डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोलने की घोषणा की है। सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया की पहले स्कूल व कॉलेज नहीं होने के कारण दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों पढ़ाई अधर में छोड़ते थे। लेकिन अब कॉलेज खुलने से बेटियों को घर द्वार ही पढ़ाई मिलेगी। बलदेव तोमर ने कहा की विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के 50 साल पर भाजपा के साढ़े चार साल भारी है।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने का प्रदेश में 3 लाख 25 हजार परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं और अब तीन गैस सिलेंडर फ्री में दिये जायेंगे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए पैंशन कीआयु को 70 साल से घटाकर 60 साल किया है। जिसका लाभ प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को मिलेगी।

उन्होंने कहा की प्रदेश में फीर से भाजपा सरकार बनने जा रही है तथा जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस लिए इस बार शिलाई से भाजपा का विधायक विधानसभा में जी भेजना है। बलदेव तोमर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र का जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष बड़े प्रमुखता से रखा है।

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने सखौली से देवीधाश्र-शिवखांडो गांव के लिए सड़क बनाने तथा स्कूल की सुरक्षा दीवार बनाने की घोषणा की है।

इससे पहले खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया साथ ही स्कूल में बने दो कमरों का भी उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती,जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी रतिराम रंगवाल, बीआरसीसी सुनील कंवर, प्रधानाचार्य पवन शर्मा, रणसिंह चौहान, सतीश शर्मा, अरविन्द चौहान,इंद्र चौहान,गौपाल पुण्डीर, सुनील, अनिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा,बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा,मदन तोमर आदि मौजूद रहे।

 

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही हाई वोल्टेज तार से करंट झुलसा 10 वर्षीय बच्चा…

पांवटा साहिब विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही हाई वोल्टेज तार से करंट झुलसा 10 वर्षीय बच्चा…

12 अप्रैल को पांवटा विधानसभा प्रवास पर होंगे जल शक्ति मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री….

12 अप्रैल को पांवटा विधानसभा प्रवास पर होंगे जल शक्ति मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री….