Asha Hospital
Holi 2026
in

सराहां सिविल के वार्ड में छत से प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप, बुजुर्ग महिला सहित 2 घायल

सराहां सिविल के वार्ड में छत से प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप, बुजुर्ग महिला सहित 2 घायल
TROWS

सराहां सिविल के वार्ड में छत से प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप, बुजुर्ग महिला सहित 2 घायल

Holi 2026 -2

शनिवार देर शाम की घटना, दोनों घायलों की हालत ठीक

Indian Public School

सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां सिविल अस्पताल में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के एक वार्ड की छत से प्लास्टर की एक मोटी परत पेशेंट सहित तिमारदार पर गिर गई। हादसे में बुजुर्ग मरीज सहित एक अन्य तिमारदार को चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Doon valley school

बता दें कि सराहां के 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी एक बहुत ही बड़ी बिल्डिंग है, जहां पर डेडिकेटिड कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है और अन्य बीमारियों का ईलाज अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में किया जाता है। जहां पर बमुश्किल 30 ही बेड हैं। कई बार तो एक बेड पर 2 पेशेंट एडमिट होते हैं।

हालांकि हाल ही में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां अस्पताल को 100 बेडिड करने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन यहां पर पुरानी बिल्डिंग में इस तरह की घटना कहीं न कहीं अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ लोगों की चिंता भी जरूर बढ़ा देती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अस्पताल में दाखिल मरीज के तिमारदार ने बताया कि अचानक ही छत से प्लास्टर का एक मोटा हिस्सा नीचे आ गया, जिसके चलते सभी सहम गए। हादसे में दो लोगों को चोटें आई है। दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि छत का पलस्तर गिरने से 2 को चोटें आई है, जिनकी हालत ठीक है। (सराहां से सुरेश कुमार की रिपोर्ट)

Written by

बढ़ सकती है बिजली की समस्या, पढ़ें क्या है कारण

बढ़ सकती है बिजली की समस्या, पढ़ें क्या है कारण

हिमाचल में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में की जा रही थी तस्करी, चालक गिरफ्तार

हिमाचल में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में की जा रही थी तस्करी, चालक गिरफ्तार