Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर : किशोर ने हथेली पर लिखी मन की बात फिर लगा लिया फंदा…

सिरमौर : किशोर ने हथेली पर लिखी मन की बात फिर लगा लिया फंदा…

सिरमौर : किशोर ने हथेली पर लिखी मन की बात फिर लगा लिया फंदा…

TROWS

 

Holi 2026 -2

प्रदेश में आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं। जिला सिरमौर में एक किशोर द्वारा फंदा लगा लिए जाने के एक और मामला सामने आया है। ये मामला श्री रेणुका जी पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां 17 साल के एक किशोर में अपने मन की बात हथेली पर लिख कर फंदा लगा लिया।

Indian Public School

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ये खौफनाक कदम उठाने से पहले युवक ने अपनी हथेली पर कुछ लिखा।

Doon valley school

फिलहाल ये खुलासा तो नहीं हुआ कि युवक ने हथेली पर क्या लिखा है, लेकिन पुलिस इसके आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मामला श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत खालाक्यार पंचायत के धारटारण क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान धारटारण निवासी 17 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवक ने बीते दिन को घर के समीप ही खेप में पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बताया जा रहा है कि युवक ने मरने से पहले हथेली पर कुछ लिखा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आत्महत्या की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक एसओएस के तहत जमा दो की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था।

उधर, पूछे जाने पर संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने हाथ की हथेली पर कुछ लिखा हुआ है और उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Written by newsghat

वाह आ रहा है नया Truecaller Update, मिलेंगे 5 नए शानदार फीचर्स, जान लें क्या होगा फायदा….

वाह आ रहा है नया Truecaller Update, मिलेंगे 5 नए शानदार फीचर्स, जान लें क्या होगा फायदा….

जल्दी करें Xiaomi दे रहा Mi Smart Band 6 की कीमत में भारी छूट, जानें क्या है खास…

जल्दी करें Xiaomi दे रहा Mi Smart Band 6 की कीमत में भारी छूट, जानें क्या है खास…