Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में कार हादसा, विधायक विनय कुमार की बुआ के बेटे की मौत, शोक की लहर

सिरमौर में कार हादसा, विधायक विनय कुमार की बुआ के बेटे की मौत, शोक की लहर
TROWS

सिरमौर में कार हादसा, विधायक विनय कुमार की बुआ के बेटे की मौत, शोक की लहर

Holi 2026 -2

संगड़ाह के रेडली में सामने आया हादसा, 200 मीटर खाई में जा गिरी कार

Indian Public School

सिरमौर जिला में एक कार हादसे में श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार की बुआ के बेटे की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हादसा बुधवार को संगड़ाह ऊपमंडल के रेडली में सामने आया है। मृतक की पहचान दलीप सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी लाना मशूर के रूप में हुई है।

Doon valley school

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कार रेडली की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने अचानक वाहन से संतुलन खो दिया और कार 200 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल युवक को तुरंत संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया। इसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन कालाअंब के समीप उसकी रास्ते में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक पूर्व विधायक दिवंगत डॉ प्रेम का भांजा और उनके विधायक बेटे विनय कुमार की बुआ का लड़का था। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हादसे की पुष्टि डीएसपी शक्ति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के जांच कर रही है।

Written by

आजादी के अमृत महोत्सव पर जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

आजादी के अमृत महोत्सव पर जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

इससे पहले की शातिर आपका बैंक अकाउंट खाली करें अपनाएं ये 6 स्टेप

इससे पहले की शातिर आपका बैंक अकाउंट खाली करें अपनाएं ये 6 स्टेप