Fair deal
in

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल
Shubham Electronics
Paontika Opticals

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल

सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
हादसा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका में देर रात पेश आया।
जानकारी के मुताबिक कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। देर रात कार लानाबाका के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद की मौत हो गई।
इसके अलावा कार चालक सुनील निवासी मतलाना भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वानंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रणधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी राजगढ़ ने सड़क  हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Written by

सेब से लदे ट्रक की ब्रेक हुई फेल, 16 गाड़ियों को नुकसान

सेब से लदे ट्रक की ब्रेक हुई फेल, 16 गाड़ियों को नुकसान

सिरमौर के सभी 563 मतदान केंद्रों की सूचियों के पारुप जारी