Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में 15 फरवरी को इन 226 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू आयोजित

सिरमौर में 15 फरवरी को इन 226 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू आयोजित

सिरमौर में 15 फरवरी को इन 226 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू आयोजित

8वीं, 10वीं व 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, 9000 होगा न्यूनतम वेतन….

TROWS

जिला सिरमौर के तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र नाहन में 15 फरवरी 2022 को 226 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि सनफार्मास्युटिकल्स, हिमाचल पॉलीयोलेफिन्स लिमिटेड, शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड, जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल और विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20-35 वर्ष तक होनी आवश्यक है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि सन फार्मास्युटिकल्स को सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर या जनरल मैनेजर का 1 पद भरा जाना है। इस पद के लिए एमएससी केमिस्ट्री, बी.फार्मा या एम.फार्मा सहित 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Doon valley school

जूनियर मैन्युफैक्चरिंग असिस्टेंट के 16 पद के लिए आईटीआई इलेक्ट्रिकल, फिटर और सीनियर ऑफिसर पद के लिए एमएससी, बी.फार्मा के साथ 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

इसी प्रकार, हिमाचल पॉलीयोलेफिन्स लिमिटेड में ऑपरेटर के 14 पद भरे जाने हैं, जिसमें 4 पद आईटीआई व 5 पद लैब असिस्टेंट के हैं जिनके लिए योग्यता बीएससी केमिस्ट्री होनी चाहिए जबकि लैब हेल्पर के 5 पदों के लिए अभ्यर्थी साइंस से 12वीं पास होना चाहिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अतिरिक्त, शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड कालाअम्ब में हेल्पर के 100 पद, जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल में हेल्पर के 70 पद व विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में भी हेल्पर के 25 पद भरे जाने हैं। हेल्पर के पदों के लिए योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं होना अनिवार्य है।

इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 9000 रुपए और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर 15 फरवरी को सुबह 10 बजे आईटीआई नाहन पहुंचे।

Written by Newsghat Desk

शातिरों ने दिव्यांग के उड़ाए 95 हजार, ईलाज के हेतू भाई से लिया था उधार..

शातिरों ने दिव्यांग के उड़ाए 95 हजार, ईलाज के हेतू भाई से लिया था उधार..

Missing : सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली युवती रास्ते में हुई लापता…

Missing : सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली युवती रास्ते में हुई लापता…