in

शातिरों ने दिव्यांग के उड़ाए 95 हजार, ईलाज के हेतू भाई से लिया था उधार..

शातिरों ने दिव्यांग के उड़ाए 95 हजार, ईलाज के हेतू भाई से लिया था उधार..

शातिरों ने दिव्यांग के उड़ाए 95 हजार, ईलाज के हेतू भाई से लिया था उधार..

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने उपचार के लिए निकाले ₹95000 पर शातिरों ने हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के बाहर दिव्यांग लाल चंद चाय का खोखा लगाकर गुजर बसर करता है।

लालचंद पिछले काफी समय से एक पैरों से दिव्यांग है। उसने पैर का उपचार करवाने के लिए अपने भाई से उधार के तौर पर ₹95000 लिए थे। जो कि उसके भाई ने पोस्ट ऑफिस के खाता में जमा करवा दिए। दिव्यांग लालचंद ने 28 व 29 जनवरी को पोस्ट ऑफिस से ₹95000 निकलवा लिए।

Doon valley school

जिसके बाद 30 जनवरी को वह अपने खोखे में काम पर गया गया जब शाम को व्यक्ति ने घर पहुंचकर अपने जैकेट की जेब को चेक किया तो उसमें से ₹95000 गायब थे।

दिव्यांग लालचंद ने बताया कि एक टांग में काफी समय से दर्द होती है और पैर मैं जख्म है। जिसके उपचार के लिए हरियाणा में एक अस्पताल ने ₹95000 का खर्चा बताया था।

JPERC 2025

उपचार के लिए अपने भाई से ₹95000 उधार लिए थे। लेकिन वह पैसे चोरी हो गए हैं। जिससे उपचार करने में अब असमर्थ हो गया हूं। उन्होंने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है।

Written by Newsghat Desk

दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश, जाने क्या होगा दूसरे राज्य पर असर…

दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश, जाने क्या होगा दूसरे राज्य पर असर…

सिरमौर में 15 फरवरी को इन 226 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू आयोजित

सिरमौर में 15 फरवरी को इन 226 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू आयोजित