Asha Hospital
Holi 2026
in

सुखराम चौधरी ने फिर भेदा कांग्रेस का किला, निहालगढ़ में 4 परिवार भाजपा में शामिल..

सुखराम चौधरी ने फिर भेदा कांग्रेस का किला, निहालगढ़ में 4 परिवार भाजपा में शामिल..

सुखराम चौधरी ने फिर भेदा कांग्रेस का किला, निहालगढ़ में 4 परिवार भाजपा में शामिल..

भाजपा कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन : सुखराम चौधरी

TROWS

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कॉंग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान 4 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पार्टी की सदस्यता ली।

Holi 2026 -2

 

Indian Public School

सुखराम चौधरी ने सभी के गले में भाजपा का पटका व फूल माला डाल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया।

Doon valley school

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने बताया कि पौण्टा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है, हर जगह लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिस के चलते वह लीड मार्जन से सीट निकाल रहे है।

 

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना तय है। इसलिए हर एक को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए ताकि विकास की रफ्तार लगातार जारी रहे। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में हुए विकास कार्य कांग्रेस के 20 वर्ष में करवाये गए विकास कार्यों के बराबर है।

इस दौरान भाजपा पार्टी की सदस्यता लेने वाले व्यक्तियों की सूची में परमजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह व मलकित सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी उनके साथ उपस्थित रहे।

 

इसके बाद सुखराम चौधरी ने गोंदपुर की जाट बस्ती और चौधरी बस्ती में नुक्कड़ सभाएँ की। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि हम 5 साल जनता के बीच सुख दुख में साथ रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

 

वहीं, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। युवा, महिला शक्ति व समर्थक पूरे जोश के साथ टीम के तौर पर मैदान में उतर गई है।

Written by Newsghat Desk

उफ! अचानक घर से लापता हुई 2 साल की बच्ची, बेहोशी की हालत में मिली…..

उफ! अचानक घर से लापता हुई 2 साल की बच्ची, बेहोशी की हालत में मिली…..

शिलाई विधानसभा के बाली कोटी में 14 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, सीएम जयराम ठाकुर ने किया चहुंमुखी विकास, बोले बलदेव तोमर

शिलाई विधानसभा के बाली कोटी में 14 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, सीएम जयराम ठाकुर ने किया चहुंमुखी विकास, बोले बलदेव तोमर