Asha Hospital
Holi 2026
in

सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा, अश्लील वीडियो के नाम पर ठग लिए कई लाख, पढ़ें कैसे दिया वारदात को अंजाम

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की पुलिस थाना के अर्की में एक व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक अर्की के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ एक अजनबी महिला पिछले 15-20 दिनों से व्हाट्सएप पर चैट कर रही थी।

Indian Public School

एक रोज महिला ने व्यक्ति के मोबाइल पर वीडियो कॉल की और कॉल पर ही अपने कपड़े उतार दिए और फोन काट दिया।

Doon valley school

अगले दिन व्यक्ति को एक फोन आया जिसने पूछे जाने पर अपना नाम राकेश बताया और कहने लगा कि वह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से बात कर रहा है।

राजेश ने फोन पर कहा कि महिला ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट में आपका नाम लिखा हुआ है। महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अतः अब महिला के घरवाले 10 लाख रुपए मांग रहे हैं लेकिन वह केवल 8 लाख रुपए में निपटारा करवा देगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद गौरव नाम के व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपकी और महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप यानि राजु कुमार नाम के खाते में 11 हजार 500 रुपए तुरंत जमा करवाओ ताकि आपका वीडियो डिलीट किया जा सके।

शिकायतकर्ता ने पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए और करीब 4 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

वहीं, मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन शुरू हो गई है।

साथ ही उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि इस तरह के अनजान नंबरों से आने वाले फोन को उसको रिसीव ना किया जाए ताकि वह किसी बड़ी धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सके।

Written by newsghat

शिलाई कांग्रेस महासचिव सुनील चौहान ने उठाई प्रदीप चौहान के खिलाफ कारवाई की मांग, बोले हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ झूठी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

शिलाई कांग्रेस महासचिव सुनील चौहान ने उठाई प्रदीप चौहान के खिलाफ कारवाई की मांग, बोले हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ झूठी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

Good Relationship Tips: अगर आपके रिश्ते में भी दिखने लगे हैं ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, जल्द हो सकता है ब्रेकअप

Good Relationship Tips: अगर आपके रिश्ते में भी दिखने लगे हैं ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, जल्द हो सकता है ब्रेकअप