Asha Hospital
Holi 2026
in ,

हिमाचल के स्टील उद्योग में बड़ा हादसा, 8 घायल मजदूरों में से 5 की हालत नाजुक

हिमाचल के स्टील उद्योग में बड़ा हादसा, 8 घायल मजदूरों में से 5 की हालत नाजुक
TROWS

हिमाचल के स्टील उद्योग में बड़ा हादसा, 8 घायल मजदूरों में से 5 की हालत नाजुक

Holi 2026 -2

-जिला ऊना के हरोली उपमंडल में पेश आया यह हादसा

Indian Public School

-गंभीर रूप से घायल 5 मजदूर रेफर, हालत बनी है नाजुक

Doon valley school

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां के एक स्टील उद्योग में हुए इस हादसे में 8 घायल मजदूरों में से 5 की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। यह हादसा बायलर में स्क्रेब डालते समय मजदूरों पर कैमिकल गिरने की वजह से पेश आया।

हादसा जिला ऊना के हरोली उपमंडल के बाथड़ी स्थित एक स्टील उद्योग में हुआ। इस हादसे में 8 मजदूर बुरी तरह से झुल गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उद्योग में मजदूरों द्वारा बायलर में स्क्रेब डालते समय कैमिकल गिरने की वजह से हुआ है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

8 घायल हुए मजदूरों को तुरंत उद्योग प्रबंधन द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 5 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह के वक्त अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी टाहलीवाल व थाना हरोली की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच शुरू की। मजदूरों के बयान दर्ज किए गए। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

वहीं एसएचओ मनोज कौंडल ने बताया कि बाथड़ी स्थित उद्योग में यह हादसा हुआ है। मजदूरों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। मजदूरों के बयान दर्ज किए गए है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 5 की हालत गंभीर होने की कारण उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Written by

हिमाचल में दो युवक नशे की खेप के साथ गिरफ्तार…

हिमाचल में दो युवक नशे की खेप के साथ गिरफ्तार…

हिमाचल घूमने आए पर्यटकों से 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने धरे 6 आरोपी

हिमाचल घूमने आए पर्यटकों से 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने धरे 6 आरोपी