Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान को बड़ी जिम्मेदारी….

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान को बड़ी जिम्मेदारी….

विवादों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नियुक्त

क्या है पूरा विवाद, क्या रही शिलाई के विधायक की भूमिका, पढ़ें समाचार…

TROWS

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिलाई के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

Holi 2026 -2

गौर हो कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा व सहायतार्थ अभियान कांग्रेस ने शुरू किया था।

Indian Public School

Paonta Sahib में अंतरराज्यीय नशा तस्कर सरगना गिरफ्तार…

Doon valley school

Paonta Sahib-Shillai-Gumma NH निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार…

इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों ब्लॉकों व सभी पंचायतों में कोविड सुरक्षा किट वितरित करने के लिए भेजी थी। इसी से संबंधित होर्डिंग प्रदेश भर में लगाए गए थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इन होर्डिंग में एक तरफ पूर्व पीएम राजीव गांधी का बड़ा फोटो व दूसरी तरफ पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का भी बड़ा फोटो था। यही कारण था की मामला विवादों में आ गया।

दर्दनाक हादसा, कर्मचारी सहित दो की सड़क हादसे में मौत 

Himachal Job Alert : हिमाचल स्टेट कॉपरेटिव बैंक में 149 पदों के लिए करें आवेदन…

हालंकि इस होर्डिंग के ऊपरी सिरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, कुलदीप राठौर व मुकेश अग्निहोत्री नजर आ रहे थे, जबकि नीचे की तरफ हर जिला में उस जिला के पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाया गया था। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का फोटो होर्डिंग में नहीं था। शिमला, कांगड़ा और मंडी में होर्डिंग फाड़ने के मामले सामने आए।

Paonta Sahib में पुलिस ने जंगल से 82 KG गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया

Paonta Sahib में किशोरियों और बच्चों को आयरन सिरप और टैबलेट….

इस प्रकरण के दो हफ्ते बाद वीरभद्र सिंह समर्थक खेमा एकाएक सक्रिय हो गया। पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ऊना और मैहतपुर के बीच किसी होटल में मिले।

इसके बाद शिमला में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के आवास पर पांच दिग्गजों की गुफ्तगू हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल थे।

Paonta Sahib में पुलिस ने जंगल से 82 KG गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया

Paonta Sahib में किशोरियों और बच्चों को आयरन सिरप और टैबलेट….

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के आवास पर मुलाकात के बाद पांचों नेताओं ने शिमला में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में पहुंचे नेताओं ने दो टूक ऐलान कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे और वीरभद्र सिंह ही उनके नेता हैं। उक्त नेताओं ने 23 जून को वीरभद्र सिंह का जन्मदिन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

आर्मी भर्ती, Indian Army में भर्ती होना है तो जल्दी करें… 

इसके बाद सोलन से कांग्रेस नेता रमेश चौहान के घर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रेणुका जी क्षेत्र विनय कुमार, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक नाहन कुंवर अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक पांवटा साहिब किरनेश जंग व महासचिव पीसीसी महेश्वर सिंह चौहान शामिल रहे।

इस मुलाकात में सिरमौर से कांग्रेस के मौजूद और पूर्व विधायक तो मौजूद थे, लेकिन शिलाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान गायब थे।

अब हर्षवर्धन चौहान को बड़ा दायित्व सौंपते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है

Written by newsghat

Paonta Sahib -Shillai -Gumma NH निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार…

Paonta Sahib -Shillai -Gumma NH निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार…

ऑनलाइन क्लास ना लेने वाले शिक्षकों पर कारवाई की गाज…..

ऑनलाइन क्लास ना लेने वाले शिक्षकों पर कारवाई की गाज…..