in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, एक घायल

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, एक घायल

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, एक घायल

ऑल्टो कार में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी….

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां पर एक आल्टो कार हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में तीन की मौत बताई जा रही है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसा 11 बजे के करीब का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे जब अचानक लचोड़ी-भलेई मंदिर सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरी सड़क लहूलुहान हो गई है। वही अल्टो कार चकनाचूर हो गई है।

सभी मृतक जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है वही पुलिस टीम को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

BMB01

वहीं मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया हुआ है। वहीं घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए मेडिकल चंबा पहुंचाया गया है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है बताया जा रहा है कि चारों लेबर का काम करते हैं और उक्त मार्ग पर पाइप लाइन का काम कर रहे थे।

हादसा उस समय भी आया जब चारों व्यक्ति एक अल्टो कार में सवार होकर में चोरी भिलाई मंदिर सड़क मार्ग से होकर गुजर रहे थे उसी दौरान चालक ने अल्टो कार से नियंत्रण खो दिया और कार एक सड़क से दूसरी सड़क पर पहुंच गई। हादसे के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Written by Newsghat Desk

युवक के सिर में पाईप मार कर किया लहूलुहान, मामला दर्ज

युवक के सिर में पाईप मार कर किया लहूलुहान, मामला दर्ज

ये 5 तरीके अपनाएंगे तो जल्द निकल जाएंगे कर्ज के जाल से…

ये 5 तरीके अपनाएंगे तो जल्द निकल जाएंगे कर्ज के जाल से…