Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में नशा तस्करी में महिलाएं भी शामिल, चरस की बड़ी खेप सहित एक गिरफ्तार

हिमाचल में नशा तस्करी में महिलाएं भी शामिल, चरस की बड़ी खेप सहित एक गिरफ्तार
TROWS

हिमाचल में नशा तस्करी में महिलाएं भी शामिल, चरस की बड़ी खेप सहित एक गिरफ्तार

Holi 2026 -2

-कुल्लू जिला में पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को मिली कामयाबी

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। हैरानी की बात यह भी सामने आ रही है कि अब नशा तस्करी के मामलों में महिलाओं की भी संलिप्तता पाई जा रही है। कुछ ऐसे ही एक मामले में चरस की बड़े खेप के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

Doon valley school

मामला कुल्लू जिला का है। यहां स्थानीय पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तस्करों पर बड़ी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग-अलग जगह पर रेड, नाकाबंदी करके आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

इसी कड़ी के दौरान कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा द्वारा पतलीकुहल क्षेत्र में एक गुप्त सूचना मिलने पर एक महिला को 1 किलो 989 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार में सफलता प्राप्त की है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला चरस की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है। पुलिस टीम ने रियाडा के समीप अपना जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ लिया। अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान पिंगला देवी गांव रियाडामल मनाली, ज़िला कुल्लू उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला यह चरस किसे देने जा रही थी। इस बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन आरोपियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Written by

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल में महिला कर्मी से की ये घिनोनी हरकत, एक गिरफ्तार

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल में महिला कर्मी से की ये घिनोनी हरकत, एक गिरफ्तार

हिमाचल में पहाड़ों से बरसती ‘आफत’, चट्टान गिरने से अब ये नेशनल हाइवे घंटों से बंद

हिमाचल में पहाड़ों से बरसती ‘आफत’, चट्टान गिरने से अब ये नेशनल हाइवे घंटों से बंद