Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दे रहा था आरोपी धमकी

हिमाचल में नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दे रहा था आरोपी धमकी
TROWS

हिमाचल में नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दे रहा था आरोपी धमकी

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब के एक होटल में पीड़िता की इज्जत की तार-तार

Indian Public School

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Doon valley school

हिमाचल प्रदेश में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने एक होटल में नाबालिग की इज्जत को तार-तार कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामला सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब से जुड़ा है। इस संदर्भ में पांवटा साहिब के तहत माजरा पुलिस थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी फोटो खींच कर इसे वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसे ब्लैकमेल किया। इसकी एवज में आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष वह हरियाणा में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। उस दौरान छछरौली के ग्राम कोट निवासी बाजिद से उसकी जान पहचान हुई। आरोपी ने उसे अकेले में बुलाया और जोर जबरदस्ती की। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो भी खींची। इसके बाद तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर उसका दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि फोटो डिलीट करने के नाम पर 26 अगस्त को पांवटा साहिब क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोटो देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद रात को घर छोड़ दिया।

मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने बातया कि पीड़िता की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Written by

नदी नालों में अवैध खनन पर कारवाई, दो ट्रैक्टर चालकों से 12 हजार जुर्माना वसूला

नदी नालों में अवैध खनन पर कारवाई, दो ट्रैक्टर चालकों से 12 हजार जुर्माना वसूला

हिमाचल में एक ओर सड़क हादसा, कार को टक्कर मार खेत में गिरा ट्रक, चालक की मौत

हिमाचल में एक ओर सड़क हादसा, कार को टक्कर मार खेत में गिरा ट्रक, चालक की मौत