Asha Hospital
in

हिमाचल में बड़ा हादसा : मार्बल उतारते समय दबे मजदूर, 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक

हिमाचल में बड़ा हादसा : मार्बल उतारते समय दबे मजदूर, 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक

हिमाचल में बड़ा हादसा : मार्बल उतारते समय दबे मजदूर, 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में पेश आए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Shri Ram

दरअसल एक ट्रक से मार्बल का पत्थर उतारते समय यह हादसा पेश आया। पत्थर को उतारते वक्‍त पांच मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से फौरी तौर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

Indian Public School

हादसे में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीन मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल अस्‍पताल ऊना ले जाया गया।

Doon valley school

चिकित्‍सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी बीच शनिवार को सुबह मार्बल की गाड़ी अनलोड होने के लिए पहुंची थी।

JPERC 2025

गाड़ी से मार्बल उतारने के लिए इन पांचों ने कार्य शुरू किया, तो गाड़ी के बीच मार्बल को टिकाने और बैलेंस के लिए लगाई गई स्पाट अनियंत्रित हो गई, जिससे पांचों मार्बल के नीचे दब गए।

उधर जिला के एएसपी विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के निर्माणाधीन भवन में मार्बल पत्थर उतारते समय हादसा पेश आया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाकी घायलों की स्थिति अभी नाजुक है।

Written by Newsghat Desk

गुरुद्वारा के पास कर रहा था ये घिनौना काम, अब यूं आया पुलिस के शिकंजे में…

गुरुद्वारा के पास कर रहा था ये घिनौना काम, अब यूं आया पुलिस के शिकंजे में…

Telegram ने WhatsApp और Signal को पीछे छोड़ा

Telegram ने WhatsApp और Signal को पीछे छोड़ा