Paonta Cong
in

हिमाचल में विवाहित महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत के बाद सास गिरफ्तार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

JPERC
JPERC

हिमाचल प्रदेश में एक 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Admission notice

मामला जिला कांगड़ा की शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 हाड़ा का है। यहां एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उषा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा के दो लड़के हैं। पति मजदूरी करता है।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सास को आज अदालत में पेश किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Written by

मेडिकल कॉलेज में नई मशीन के साथ जल्द शुरू होगी सिटी स्कैन की सुविधा, लंबे अरसे से था इंतजार

मेडिकल कॉलेज में नई मशीन के साथ जल्द शुरू होगी सिटी स्कैन की सुविधा, लंबे अरसे से था इंतजार

हिमाचल में पर्यटकों से भरी टैंपों ट्रेवलर के ब्रेक फेल, 15 लोग थे सवार

हिमाचल में पर्यटकों से भरी टैंपों ट्रेवलर के ब्रेक फेल, 15 लोग थे सवार