Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरि सिंह की याद में पौधारोपण अभियान…

हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरि सिंह की याद में पौधारोपण अभियान…

हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरि सिंह की याद में पौधारोपण अभियान…

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए: आरपी तिवारी

TROWS

Holi 2026 -2

उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा प्रेस क्लब ने समाजिक संस्थाओं और वन विभाग के साथ मिलकर हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी याद में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

Indian Public School

बुधवार को पांवटा साहिब में समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में वन विभाग द्वारा बनाया गया यमुना विहार पार्क में पांवटा प्रेस क्लब, हिमोत्कर्ष की जिला इकाई, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के स्वंयसेवी के तथा वन विभाग के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

Doon valley school

इसका शुभारंभ पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी व डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने पौधा रोप कर किया। इस दौरान सभी के द्वारा यमुना विहार पार्क में अलग अलग किस्म के पौधे रोपे गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस मौके पर हिमोत्कर्ष संस्था के जिला अध्यक्ष और पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने कहा की सभी को अपने जीवन में पेड़ लगाने चाहिए साथ ही कहा की पौधारोपण के इलावा इनकी देखभाल भी करनी चाहिए ताकी पर्यावरण स्वच्छ रहे।

पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग द्वारा यह यमुना विहार पार्क तैयार किया गया है। जिसमें वन विभाग की और से व्यायाम के लिए जिम और झूलो की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा की यहां पर पौधारोपण करने से पार्क की और भी सुंदरता पड़ेगी। उन्होंने कहा की अकेले वन विभाग कुछ नहीं कर सकता लोगों का सहयोग जरूरी है तभी हमारे जंगल सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा की पौधारोपण के साथ साथ इनकी देखभाल भी जरूरी है।

इस मौके पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सुमंत कुमार, वनरक्षक दीप राम, विजय गोयल, सुरेश तोमर, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुखविंदर सिंह, पंकज भटनागर, जयदेव, धीरज चोपड़ा, अशोक बहुता, अश्वनी राय, प्रीति चौहान, अंकिता, प्रीति पारचे, मनिंदर सिंह, डिंपल आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

अब इस युवा ने भाजपा की दलित विरोधी नीतियों से आहत होकर दिया इस्तीफा…

अब इस युवा ने भाजपा की दलित विरोधी नीतियों से आहत होकर दिया इस्तीफा…

पांवटा साहिब में दो अलग अलग मामलों से नशे की खेप के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार…

पांवटा साहिब में दो अलग अलग मामलों से नशे की खेप के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार…