in

10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

10 दिन बाद यमुना नदी किनारे मिला लापता युवक का शव

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी….

TROWS

विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भरली-आगरो के गांव आगरो से बीते 11 जनवरी से लापता 25 वर्षीय मनीष का शव पांवटा साहिब में श्मशान घाट के समीप यमुना नदी के किनारे से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनीष पिछले 10 दिनों से लापता था। लापता मनीष के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। शुक्रवार को भी परिजन मनीष को ढूंढने में निकले हुए थे। साथ ही गोताखोर की टीम भी मनीष की यमुना नदी में ढूंढने में लगी हुई थी और श्मशान घाट के पास यमुना नदी के किनारे से लापता युवक का शव बरामद हुआ।

बता दें कि संन्त राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष उर्फ बंटी 11 जनवरी को घर से लापता है। उन्होंने अपने स्तर पर आस पास के क्षेत्र में पता किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

Doon valley school

परिजनों ने शिकायत में बताया कि मनीष उर्फ बंटी राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियों के काम से निकाला था। परिजनों ने जब उससे दोपहर बाद सम्पर्क साधा तो उसका फोन बंद पाया गया।

शुक्रवार को गोताखोरों की टीम ने मनीष की डेड बॉडी को यमुना नदी किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Chandigarh Jobs : करना चाहते है चंडीगढ़ में नौकरी तो यहां करे आवेदन…

Chandigarh Jobs : करना चाहते है चंडीगढ़ में नौकरी तो यहां करे आवेदन…

पांवटा साहिब में 22 जनवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगी बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 22 जनवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगी बूस्टर डोज