Asha Hospital
Holi 2026
in

12 घंटे देरी से पोस्टमार्टम करने के मामले में अस्पताल प्रभारी डॉक्टर को सम्मन जारी

12 घंटे देरी से पोस्टमार्टम करने के मामले में अस्पताल प्रभारी डॉक्टर को सम्मन जारी
पांवटा साहिब में 15 वर्षीय लड़की की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

12 घंटे देरी से पोस्टमार्टम करने के मामले में अस्पताल प्रभारी डॉक्टर को सम्मन जारी

बुधवार को होंगे जांच अधिकारी के सामने पेश

एसडीएम विवेक महाजन ने दिए थे उच्च स्तरीय जांच के आदेश

TROWS

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मजदूर का पोस्टमार्टम 12 घंटे देरी से किए जाने के मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है।

Holi 2026 -2

मामले में अस्पताल प्रभारी चिकित्सक को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया है। उन्हें बुधवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा।

Indian Public School

बता दें कि 7 अक्टूबर को एक हादसे में मजदूर की मौत के बाद मृतक के परिजन 12 घंटे से अधिक समय तक अंतिम क्रिया के लिए पोस्टमार्टम की प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

Doon valley school

इससे आहत समाज सेवी नाथूराम चौहान मृतक के परिजनों के साथ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

पूरा मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम विवेक महाजन ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मामले में जांच अधिकारी तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने आदेश मिलते ही सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सम्मन जारी किया है।

जारी आदेशों में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को बुधवार की जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। तहसील कार्यालय से सिविल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सम्मन जारी कर तलब करने की पुष्टि की गई है।

Written by newsghat

समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर : किरनेश जंग

समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर : किरनेश जंग

पांवटा साहिब में 13 अक्तूबर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण 

पांवटा साहिब में 13 अक्तूबर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण