Asha Hospital
Holi 2026
in

Ramayan Teaser: 4000 करोड़ की रामायण का टीजर! दर्शक निराश, रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक

Ramayan Teaser: 4000 करोड़ की रामायण का टीजर! दर्शक निराश, रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक

Ramayan Teaser: 4000 करोड़ की रामायण का टीजर! दर्शक निराश, रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक

Ramayan Teaser: 4000 करोड़ की रामायण का टीजर! दर्शक निराश, रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक

TROWS

Ramayan Teaser: भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म रामायण का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। यूट्यूब पर एक दिन में करोड़ों व्यूज़ इस टीजर को मिले हैं। लेकिन टीज़र पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। जहाँ एक ओर रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए दशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Holi 2026 -2

Ramayan Teaser: 4000 करोड़ की रामायण का टीजर! दर्शक निराश, रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक

वही दर्शक देखना चाहते थे कि आखिर हनुमान के रूप में सन्नी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे कैसे दिखाई देते हैं? लेकिन जैसे ही यह टीजर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रिलीज हुआ लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया। फिल्म के टीजर में भव्यता तो दिखी, लेकिन निराशा भी पसर गई। इसके बाद शुरू हुआ ट्रोलिंग का दौर। अब सोशल मीडिया पर रामायण फिल्म के टीज़र को लगातार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

Indian Public School

लोगों ने कहा रामायण वाली आत्मा गायब
रामानंद सागर की रामायण देखने वाले लोग VFX और भव्य दृश्य वाली इस रामायण को पचा नहीं पा रहे। टीजर में बड़े-बड़े सेट, युद्ध के दृश्य, हाई लेवल VFX एक जरूर दिख रहे हैं। लेकिन यह सब हॉलीवुड स्तर का है। लोग इसे सनातन धर्म से नहीं जोड़ पा रहे। रणबीर कपूर में लोगों को राम की झलक नहीं मिल रही।

Doon valley school

इस फिल्म में रामायण वाली फील नहीं आ रही। लोग कह रहे हैं की फिल्म से इमोशनल कनेक्शन पूरी तरह गायब है। कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि यह टीजर भी AI जेनरेटेड लगता है, क्योंकि यहां हर चीज आर्टिफिशियल लग रही है। लोगों का कहना है की फिल्म में रक्षा और युद्ध के दृश्य भी VFX जेनरेटेड है जिनमें मजा नहीं आ रहा।

4000 करोड़ का बजट और AI का ओवरयूज़
इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि यह फिल्म धमाकेदार होगी। फिल्म का टीजर कुछ बवाल मचाएगा, लेकिन फिल्म का टीजर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने VFX से जुड़े सवाल उठाए। गेमिंग ग्राफिक्स की तरह रामायण का VFX दिखाई दे रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ऐसा लग रहा है कि जैसे AI का ओवरयूज़ कर लिया गया है। विजुअल्स में गहराई और वास्तविकता की कमी दिखाई दे रही है। इसलिए रामायण जैसे विषय पर बनी हुई यह फिल्म भारत के लोगों के दोनों को नहीं छू रही।

रणबीर कपूर में नहीं दिख रही राम की झलक
इस टीजर की सबसे बड़ी कमी इस फिल्म में रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत अदाकारी है। रणबीर कपूर को इस फिल्म में राम अवतार दिखाया गया है। लुक की बात करें तो रणबीर कपूर राजसी पोशाक, मुकुट, धनुष बाण के साथ प्रभावशाली एंट्री जरूर लेते हैं।

लेकिन जैसे ही उनकी एंट्री होती है फिर वे राम कम और रणबीर कपूर ज्यादा लगते हैं। रणबीर कपूर में राम की आभा नहीं मिल पा रही। लोग उनसे इमोशनली कनेक्ट नहीं हो रहे। यहां तक की सोशल मीडिया पर लोगों ने रणबीर कपूर की तुलना रामानंद सागर के सीरियल रामायण के अरुण गोविंद से भी करनी शुरू कर दी है।

क्या आदि पुरुष जैसी गलती दोहराई जाएगी
जैसे ही रामायण फिल्म का टीजर जारी हुआ लोगों ने इस टीजर की तुलना आदिपुरुष से कर डाली। लोगों को डर है कि ज्यादा वीएफएक्स और AI इफेक्ट का इस्तेमाल करने के चक्कर में यह फिल्म भी आदिपुरुष की टाँय टाँय फिस्स तो नहीं निकलेगी। ओवर एंबीशन के चलते कहीं यह फिल्म भी भावनाओं से पल्ला तो ना झाड़ देगी।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर यूट्यूब पर इस फिल्म के टीज़र को करोड़ों व्यू मिलते जा रहे हैं। बेशक फिल्म का टीजर काफी भव्य और विजुअल शानदार है, लेकिन यह सब कुछ इमोशनलेस है। वहीं भारत के लोगों के लिए रामायण कथा नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव वाली पौराणिक गाथा है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म इतिहास रचती है या चुनौतियों में घिरती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: सड़क पर नमाज़ को लेकर बवाल! शिमला-सिरमौर बॉर्डर पर तनाव, राहगीरों ने जताया विरोध

Himachal News Update: सड़क पर नमाज़ को लेकर बवाल! शिमला-सिरमौर बॉर्डर पर तनाव, राहगीरों ने जताया विरोध