Himachal News Alert: 42 साल के व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम! देखने वालो के उड़े होश

Himachal News Alert: कांगड़ा जिला के इंदौरा के गांव भटोली में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार (42) निवासी गांव भटोली डाकघर मंदोली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Himachal News Alert: 42 साल के व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम! देखने वालो के उड़े होश
सुरिंदर सुगभटोली क्षेत्र में मुर्गे की दुकान चलाता था और यही पर रहता था। बताया जा रहा है कि बीती देर शाम व्यक्ति ने फंदा लगाया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी।

जब किसी ने व्यक्ति को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लिया।


पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
उधर, धर्म चंद वर्मा एएसपी नूरपुर जिला पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। साथ ही मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


