Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: डिपुओं में हाथों-हाथ बिक रहा मक्की का आटा! अब घर बैठे ऑनलाइन भी मंगवा सकेंगे लोग…

TROWS

HP News: रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को देखते हुए प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है तथा किसानों-बागवानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक खेती से तैयार की जाने वाली मक्की और गेहूं की फसलों के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके देश भर में एक अनूठी पहल की और पिछले खरीफ सीजन से ही 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मक्की की खरीद आरंभ करवाई।

Holi 2026 -2

HP News: डिपुओं में हाथों-हाथ बिक रहा मक्की का आटा! अब घर बैठे ऑनलाइन भी मंगवा सकेंगे लोग…

इसके तहत प्रदेश भर में लगभग 400 मीट्रिक टन मक्की खरीदी गई। विशुद्ध रूप से प्राकृतिक खेती से तैयार की गई इस मक्की के आटे को अब उचित मूल्य की दुकानों में ‘हिम-मक्की आटा’ ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। अब यह आटा हाथों-हाथ बिक रहा है। जिला हमीरपुर में द भ्याड़ कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के डिपो में भी लोग हिम-मक्की आटा के पैक को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं।

Indian Public School

द भ्याड़ कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के सचिव अमन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में इस आटे की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसकी गुणवत्ता को देखते हुए लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जिला की उत्कृष्ट सहकारी सभाओं में शामिल द भ्याड़ कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के डिपो में ऑनलाइन शॉपिंग एवं होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। सहकारी सभा के सचिव ने बताया कि हिम-मक्की आटा की ऑनलाइन बिक्री के लिए भी सहकारी सभा के ऑनलाइन पोर्टल पर विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Doon valley school

इससे क्षेत्र के लोग घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से भी इस आटे की डिमांड भेजकर अपने घरद्वार पर ही इसकी थैली प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के मुख्यमंत्री के प्रयास बहुत ही सराहनीय परिणाम ला रहे हैं। इससे किसानों को जहां उनकी उपज के काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं, तो वहीं उपभोक्ताओं को भी पौष्टिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त आटा उपलब्ध हो रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती! 35 साल तक के युवा करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

Bank Jobs: इस सरकारी बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती! 35 साल तक के युवा करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

Achievement: देश के नंबर वन कृषि संस्थान से PhD करेगा हिमाचल का बेटा शौर्य! AIEE में हासिल किया पहला रैंक

Achievement: देश के नंबर वन कृषि संस्थान से PhD करेगा हिमाचल का बेटा शौर्य! AIEE में हासिल किया पहला रैंक