Good News: अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे पैसे! 60% सीटें मिलेंगी फ्री ऑफ चार्ज, DGCA ने जारी किए नए नियम

Good News: अक्सर फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए DGCA ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। जी हां, फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अब तक अलग से पैसे देने पड़ते थे परंतु अब डीजीसीए ने सारी एयरलाइन्स सर्विसेज को निर्देश दे दिए हैं कि इस सर्विस को फ्री कर दिया जाए। भारत की हर एयरलाइंस को अब अपने फ्लाइट में 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देनी होगी।

Good News: अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे पैसे! 60% सीटें मिलेंगी फ्री ऑफ चार्ज, DGCA ने जारी किए नए नियम
यह नियम हवाई यात्रा को सस्ता और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इस नियम को देशभर में 20 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दे पिछले कुछ समय से फ्लाइट यात्री लगातार शिकायत कर रहे थे कि एयरलाइन्स सीट चयन के नाम पर ज्यादा पैसा वसूलती हैं।

सरकार का भी यह मानना है कि हवाई यात्रा अब एक लग्जरी नहीं रही परंतु अब जरूरत बन चुकी है। ऐसे में जरूरत की वस्तुओं पर मनचाही रकम लूटना यात्रियों के लिए काफी महंगा और भारी साबित होता है। इसलिए इसमें पारदर्शिता की जरूरत है। इसी वजह से डीजीसीए ने 20 अप्रैल 2026 से 60% सीटों को मुफ्त करने का निर्णय लिया है।


क्या है DGCA का नया नियम
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने एयरलाइंस के लिए हाल ही में एक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये हैं। इस निर्देश के अंतर्गत अब हर फ्लाइट में 60% सीट बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देनी होगी। पहले यह सीमा केवल 20% की सीटों की थी। मतलब फ्लाइट में यात्रियों को मनपसंद सीट चुनने के लिए ₹200 से ₹2000 तक के शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। परंतु अब इस शुल्क को समाप्त कर दिया गया है।
ताकि सीटों का विकल्प चुनने के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान न करना पड़े। नए नियम के अंतर्गत DGCA ने एक ही PNR से होने वाली बुकिंग को एक साथ बिठाने का आदेश दिया है। ताकि ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों और परिवारों को एक साथ बैठने की सुविधा मिले। हालांकि इससे पहले इस प्रकार की सुविधा के लिए फ्लाइट में अलग से पैसे भरने पड़ते थे और पैसे न दिए गए तो फ्लाइट में उन्हें अलग-अलग सीट मिलती थी जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी।


DGCA के इस निर्णय से क्या प्रभाव पड़ेगा?
DGCA का यह निर्णय यात्रियों के लिए राहत जरूर लेकर आया है परंतु एयरलाइंस के लिए चिंता बढ़ गई है। क्योंकि अब एयरलाइंस को सीट के चयन से होने वाली कमाई नहीं मिलेगी जिसकी वजह से एयरलाइंस भारी नुकसान में भी जा सकती है। हालांकि हो सकता है कि एयरलाइंस अब टिकट की कीमतें बढ़ा दें। मतलब एक तरफ फ्री सीट तो मिलेगी लेकिन टिकट महंगे हो जाएंगे।
DGCA के अन्य महत्वपूर्ण नए नियम
फ्लाइट में सीटों को मुफ्त करने के अलावा डीजीसीए ने नए सर्कुलर में कई और नियम भी जोड़े हैं, जिसमें फ्लाइट की अतिरिक्त सेवा जैसे कि स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इत्यादि के चार्ज अब एयरलाइन कंपनी को अलग से दिखाने होंगे। एयरलाइंस को सीट अलॉटमेंट की पूरी जानकारी वेबसाइट और ऐप पर अपलोड करनी होगी ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके।
निष्कर्ष
DGCA का यह फैसला यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर लेकर आया है। अब यात्रियों को फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। बल्कि परिवार के साथ यात्रा करना अब काफी आसान हो जाएगा। हालांकि अब यह देखना होगा कि एयरलाइंस इस नुकसान की भरपाई टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर करती है या नहीं?

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




