in

Achivement : पांवटा साहिब की कृतिका शर्मा ने 17 साल की उम्र में फहराया माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा

पांवटा साहिब : सिरमौर जिले की बेटी कृतिका शर्मा ने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। मात्र 17 साल की उम्र में कृतिका ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर ली है।

कृतिका एनसीसी की कैडेट हैं। वह हिमाचल प्रदेश की पहली लड़की बन गई हैं, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। एनसीसी के 16 कैडेट्स और उनके गाइडों की टीम ने इस ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया।

कृतिका ने एवरेस्ट पर तिरंगा, एनसीसी का झंडा और अपने कॉलेज – पांवटा साहिब के झंडे को भी फहराया। इस अद्भुत कारनामे के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उनके पिता भरत शर्मा और माता ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि कृतिका ने कठिन हालातों में भी हार नहीं मानी। यह पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है।

एनसीसी की इस ऐतिहासिक एवरेस्ट एक्सपीडिशन में चयन पाना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। चयन के लिए शारीरिक, मानसिक और पर्वतारोहण प्रशिक्षण की कई कठिन चुनौतियों को पार करना होता है।

JPERC 2025

कृतिका की इस सफलता ने देशभर की बेटियों को नया हौसला दिया है। उन्होंने दिखा दिया कि हिम्मत और मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

स्थानीय लोग भी कृतिका की उपलब्धि पर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

कृतिका अब देश की युवा शक्ति के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश : नाबालिग गर्भवती, दादा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश : नाबालिग गर्भवती, दादा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप

कांग्रेस राज में स्कूल बना राजनीति का मंच, एबीवीपी ने जताया कड़ा विरोध

कांग्रेस राज में स्कूल बना राजनीति का मंच, एबीवीपी ने जताया कड़ा विरोध