Asha Hospital
Holi 2026
in

Agniveer Recruitment: हिमाचल में यहां होगी अग्निवीर भर्ती! युवाओं को लाने होंगे यह आवश्यक दस्तावेज

TROWS

Agniveer Recruitment: भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Agniveer Recruitment: हिमाचल में यहां होगी अग्निवीर भर्ती! युवाओं को लाने होंगे यह आवश्यक दस्तावेज

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने पात्र अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबपोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का उच्चतम क्वालिटी का रंगीन प्रिंट साथ लाएं, ताकि कोड स्कैनिंग के समय कोई दिक्कत न हो।

Indian Public School

कर्नल बीएस भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे वेबसाइट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और इसके अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लाएं।

Doon valley school

इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेज, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा समुदाय एवं जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक वर्ग प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच द्वारा जारी फोटोयुक्त चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र, सेवारत सैनिक या भूतपूर्व सैनिक की संतान प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेलकूद गतिविधियों के प्रमाण पत्र, वेबसाइट में दिए गए प्रारूप पर एफीडेविट, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

ओपन स्कूल से पढ़े उम्मीदवारों को अपने अंतिम शिक्षण संस्थान की ओर से जारी संस्थान छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जोकि संस्थान प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित हो तथा खंड शिक्षा अधिकारी या शिक्षा विभाग के जिला स्तर के सक्षम अधिकारी द्वारा काउंटर साइन किया गया हो। कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां या फोटो प्रतियां केवल भर्ती रैली के लिए निर्धारित दिन को ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: BJP मंडल अध्यक्ष पद पर हितेंद्र कुमार और रमेश तोमर की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Paonta Sahib: BJP मंडल अध्यक्ष पद पर हितेंद्र कुमार और रमेश तोमर की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Paonta Sahib: HPSEBL पेंशनरों का गुस्सा फूटा! संशोधित वेतनमान और महंगाई भत्ते की मांग को लेकर कड़ी चेतावनी

Paonta Sahib: HPSEBL पेंशनरों का गुस्सा फूटा! संशोधित वेतनमान और महंगाई भत्ते की मांग को लेकर कड़ी चेतावनी