Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: शिमला और धर्मशाला के बाद अब अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध लामबंद करेंगे मुख्यमंत्री

TROWS

CM Sukhu: चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ के सेवन एवं तस्करी के खिलाफ आम लोगों को जागरुक एवं लामबंद करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर में भी स्वयं मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: शिमला और धर्मशाला के बाद अब अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध लामबंद करेंगे मुख्यमंत्री

शिमला और धर्मशाला में मैगा वॉकथॉन के बाद हमीरपुर में भी इसी तरह का बड़ा आयोजन किया जाएगा। संभवतः 16 दिसंबर को आयोजित की जाने वाले इस मैगा वॉकथॉन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के सहयोग से तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

Indian Public School

इसकी तिथि शीघ्र ही फाइनल कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की।

Doon valley school

विमल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन शिमला और धर्मशाला की तर्ज पर ही किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी अगुवाई करेंगे। इसमें बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों सहित हजारों लोग भाग लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को ब्वायज स्कूल के मैदान में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले भर से आने वाले लोगों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाएंगे और अपना संदेश देंगे। वह स्कूल मैदान से गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान तक स्वयं पैदल चलकर हजारों लोगों के मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का शो भी होगा। विमल गुप्ता ने आयोजन स्थल पर पेयजल, रिफ्रेशमेंट, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर जिला के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। मैगा वॉकथॉन के रूट पर यातायात और सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर जिला प्रशासन तैयार! डीसी ने दिए निर्देश, चूडधार यात्रा पर रोक

Sirmour News: बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर जिला प्रशासन तैयार! डीसी ने दिए निर्देश, चूडधार यात्रा पर रोक

Devvrat Mahesh Rekhe: कौन है देवव्रत महेश रेखे! जिनकी वेद साधना पर मंत्रमुग्ध हुए PM मोदी और CM योगी

Devvrat Mahesh Rekhe: कौन है देवव्रत महेश रेखे! जिनकी वेद साधना पर मंत्रमुग्ध हुए PM मोदी और CM योगी