Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: बाप-बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने आई माँ! आरोपी ने पेट में मारी लात, गई जान

TROWS

Himachal Crime News: कांगड़ा जिला के लंबागांव थाना क्षेत्र के कर्णघट में बाप-बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने आई महिला की मौत हो गई। दरअसल, मामला 1 अक्टूबर का है जब अंजना देवी पत्नी हरनाम सिंह की घर पर तबीयत खराब हो गई।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: बाप-बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने आई माँ! आरोपी ने पेट में मारी लात, गई जान

चूंकि, अंजना देवी के बेटे और उनके पति के बीच पारिवारिक झगड़ा चला हुआ था ऐसे में वह अलग रहता था। इसी बीच जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो बेटी ने भाई को कॉल करके मौके पर बुलाया।

Indian Public School

जब बेटा घर पहुंचा तो उसकी पिता के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहसबाजी इस कदर बढ़ गई कि अंजना को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा।

Doon valley school

मगर इसी दौरान गुस्से में बेटे ने उसके ही पेट पर लात मार दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को उपचार के लिए जयसिंहपुर अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां पर जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो पता चला कि महिला की पेट की नस फट चुकी थी। जिसके चलते उसे गंभीर अवस्था के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यहां पर महिला का ऑपरेशन किया गया मगर बुधवार को उसकी मौत हो गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: गाड़ी में मृत मिला 29 वर्षीय युवक! अगले माह होनी थी इकलौते बेटे की शादी

Himachal Latest News: गाड़ी में मृत मिला 29 वर्षीय युवक! अगले माह होनी थी इकलौते बेटे की शादी

दुखद: बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने गई महिला का एक्सीडेंट! गई जान, पांच घायल

दुखद: बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलने गई महिला का एक्सीडेंट! गई जान, पांच घायल