Bank Holidays: अगले साल जनवरी महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! एक क्लिक में फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी माह में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, मकर संक्रांति सहित कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays: अगले साल जनवरी महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! एक क्लिक में फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य अगले साल जनवरी महीने में कराने जा रहे हैं, तो आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। ताकि जब आप बैंक जाए तो आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े। ऐसे में चलिए जानते है कि अगले साल जनवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे?
जनवरी 2025 में छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी दिन बुधवार – नववर्ष दिवस (पूरे देश में)
2 जनवरी दिन गुरुवार – नववर्ष अवकाश (मिजोरम)
6 जनवरी दिन सोमवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा और पंजाब)
11 जनवरी दिन शनिवार – मिशनरी दिवस (मिजोरम)
12 जनवरी दिन रविवार – गान-नगाई (मणिपुर)
12 जनवरी दिन रविवार – स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)
14 जनवरी दिन मंगलवार – मकर संक्रांति (कई राज्यों में)
14 जनवरी दिन मंगलवार – पोंगल (कई राज्यों में)
15 जनवरी दिन बुधवार – माघ बिहू (असम)
15 जनवरी दिन बुधवार – तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु)
16 जनवरी दिन गुरुवार – कनुमा पंडुगु (अरुणाचल प्रदेश)
23 जनवरी दिन गुरुवार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (कई राज्यों में)
26 जनवरी दिन रविवार – गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
30 जनवरी दिन गुरुवार – सोनम लोसर (सिक्किम)
Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!