in

Paonta Sahib: पांवटा में घर की छत से तेंदुए की खाल समेत वन्यजीवों का जखीरा बरामद! दो गिरफ्तार

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव में बुधवार तड़के वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर हुई इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने घर की छत से वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए।

Paonta Sahib: पांवटा में घर की छत से तेंदुए की खाल समेत वन्यजीवों का जखीरा बरामद! दो गिरफ्तार

सुबह करीब 4 बजे की इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीएफ आदित्य शर्मा ने किया। टीम ने बातामंडी डाकघर क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में अख्तर अली के घर दबिश दी। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई।

तलाशी के दौरान छत से कई आपत्तिजनक सामान मिले। इसमें तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें शामिल हैं। इसके अलावा घोरल के तीन जोड़ी सींग और काकड़ के दो जोड़ी सींग भी बरामद हुए।

Doon valley school

मौके से तीन खाली कारतूस भी मिले। साथ ही मांस काटने का तेजधार हथियार और लकड़ी का गटका भी जब्त किया गया। वन विभाग ने सभी सामान कब्जे में ले लिया है।

इस मामले में अख्तर अली और सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जा रहा है। विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

JPERC 2025

घटना के बाद गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई ग्रामीणों ने इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि परिवार ट्रांसपोर्ट का काम करता है और शांत जीवन जीता है।

स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि बिना ठोस आधार के फंसाया जा सकता है। मामले ने गांव में तनाव का माहौल बना दिया है।

वहीं, एसीएफ आदित्य शर्मा ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई पुख्ता सूचना और बरामदगी के आधार पर हुई है। अगर किसी के पास सबूत हैं, तो विभाग को दें। वन विभाग का कहना है कि जांच जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Tourism: समर सीजन के लिए हिमाचल तैयार! उमड़ा सैलानियों का सैलाब, समर स्पेशल पैकेज जारी

Himachal Tourism: समर सीजन के लिए हिमाचल तैयार! उमड़ा सैलानियों का सैलाब, समर स्पेशल पैकेज जारी

Paonta Sahib: जिला परिषद रण में परविंदर बिट्टू की एंट्री से मची हलचल! सुक्खू के करीबियों में होती है गिनती

Paonta Sahib: जिला परिषद रण में परविंदर बिट्टू की एंट्री से मची हलचल! सुक्खू के करीबियों में होती है गिनती