in

Himachal Tourism: समर सीजन के लिए हिमाचल तैयार! उमड़ा सैलानियों का सैलाब, समर स्पेशल पैकेज जारी

TROWS

Himachal Tourism: समर टूरिस्ट सीजन के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह तैयार है और भारी तादाद में सैलानियों ने राज्य की हसीन वादियों का रुख करना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट इन दिनों प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं।

Himachal Tourism: समर सीजन के लिए हिमाचल तैयार! उमड़ा सैलानियों का सैलाब, समर स्पेशल पैकेज जारी

शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, डलहौजी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, कसौली, चायल, लाहौल घाटी सहित अन्य टूरिस्ट प्लेस पर सैलानियों की भरमार देखी जा रही है, जिससे पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। पहले जहां वीकेंड पर ही हिमाचल में टूरिस्ट पहुंच रहे थे तो अब अन्य दिनों में भी बड़ी तादाद में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

एचपीटीडीसी ने खत्म की छूट
प्रदेश में समर टूरिस्ट सीजन की औपचारिक शुरुआत के साथ ही पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने सर्दियों और ऑफ-सीजन के दौरान दी जा रही 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट को बुधवार (15 अप्रैल) से आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है।

Doon valley school

पर्यटन निगम की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अब पर्यटकों को होटलों में रुकने के लिए निर्धारित दरें चुकानी होंगी। निगम ने सभी होटल प्रबंधकों को साफ निर्देश दिए हैं कि डिस्काउंट खत्म होने के बाद पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

समर स्पेशल पैकेज जारी
उधर, निजी होटल संचालकों ने समर सीजन को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल पैकेज, एडवेंचर गतिविधियां, स्थानीय पर्यटन स्थलों के टूर और डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं।

JPERC 2025

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि होटलों में 50 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। कहा कि हिमाचल का टूरिज्म सेक्टर पूरी तरह तैयार है और आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

पांवटा साहिब बस अड्डे पर बवाल: नई HRTC बस को निजी ऑपरेटर ने रोका! यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

पांवटा साहिब बस अड्डे पर बवाल: नई HRTC बस को निजी ऑपरेटर ने रोका! यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Paonta Sahib: पांवटा में घर की छत से तेंदुए की खाल समेत वन्यजीवों का जखीरा बरामद! दो गिरफ्तार

Paonta Sahib: पांवटा में घर की छत से तेंदुए की खाल समेत वन्यजीवों का जखीरा बरामद! दो गिरफ्तार