Asha Hospital
in

Himachal Crime News: बेटा ही निकला माँ का हत्यारा! गुस्से में आकर इलेक्ट्रिक प्रेस से किया था वार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में हुई महिला की मौत की गुत्थी को पुलिस ने चंद घटों के भीतर ही सुलझा लिया है। महिला की मौत का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका ही 22 साल का बेटा निकला।

Shri Ram

Himachal Crime News: बेटा ही निकला माँ का हत्यारा! गुस्से में आकर इलेक्ट्रिक प्रेस से किया था वार

हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धीरड़ के बैलग निवासी सोमलता (52) पत्नी विपिन कुमार की बीते मंगलवार को हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय अभय कुमार की उसकी माँ के साथ खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Indian Public School

बेटे ने गुस्से में आकर माँ को उतारा मौत के घाट
देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर इलेक्ट्रिक प्रेस से वार कर दिया। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मौके से सबूत मिटाने के साथ ही पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की।

Doon valley school

खून से लथपथ मिला शव
वहीं दूसरी तरफ परिवार के बाकी सदस्यों ने जब महिला को घर में खून से लथपथ अवस्था में देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल लाया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने जुटाए सबूत
इसके बाद पुलिस महिला के घर पर पहुंची और मामले की छानबीन की गई। इस दौरान मौके से पुलिस को खून से सने कपड़े और चप्पलें सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूत मिले।

JPERC 2025

बेटे ने कबूला गुनाह
पुलिस द्वारा जब मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया तो महिला के बेटे अभय ठाकुर पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी। ऐसे में आरोपी ने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया।

उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा साहिब समेत इन इलाकों में कल पावर कट! 9 घंटे तक नहीं आएगी बिजली

Paonta Sahib: पांवटा साहिब समेत इन इलाकों में कल पावर कट! 9 घंटे तक नहीं आएगी बिजली

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर! 80 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर! 80 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू