Asha Hospital
Holi 2026
in

HP Budget Session : बजट सेशन के दूसरे दिन हंगामा! विपक्ष ने किया प्रदर्शन, शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में घेरी सरकार

TROWS

HP Budget Session : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सेशन के दूसरे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरा और जमकर प्रदर्शन किया।

Holi 2026 -2

HP Budget Session : बजट सेशन के दूसरे दिन हंगामा! विपक्ष ने किया प्रदर्शन, शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में घेरी सरकार

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में आक्रोष रैली निकाली। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हुआ 300 से अधिक चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान रहा।

Indian Public School

इस दौरान विपक्ष ने सरकार पर वन और खनन माफिया को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में खनन, वन, शराब माफिया बेलगाम होकर सक्रिय हैं, जिससे राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान हो रहा है।

Doon valley school

भाजपा ने शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान को “वन माफिया” का काम बताया और आरोप लगाया कि इसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा में 25 पेड़ काटने की परमिशन थी और निजी भूमि पर सैकड़ों पेड़ काटकर जमींदोज कर दिए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान आरोप लगाया कि दिन-दहाड़े अवैध रूप से पेड़ काटे गए और वन विभाग सोता रहा। विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान भाजपा विधायक कट आउट लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते रहे और सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाते रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Crime News: वन माफिया ने सरकारी जंगल से काटे खैर के 1000 बेशकीमती पेड़! ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए आरोप

Himachal Crime News: वन माफिया ने सरकारी जंगल से काटे खैर के 1000 बेशकीमती पेड़! ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए आरोप