Fair deal
Dr Naveen
in

CM Sukhu: मुख्यमंत्री बोले- पूरे देश में किसान आंदोलन पर, हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार

CM Sukhu: मुख्यमंत्री बोले- पूरे देश में किसान आंदोलन पर, हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार

CM Sukhu: मुख्यमंत्री बोले- पूरे देश में किसान आंदोलन पर, हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार
Shubham Electronics
Paontika Opticals

CM Sukhu: मुख्यमंत्री बोले- पूरे देश में किसान आंदोलन पर, हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदौरा उत्सव-2024 को अगले वर्ष से जिला स्तरीय करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 14 बच्चों को पात्रता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन करती है।

Shri Ram

CM Sukhu: मुख्यमंत्री बोले- पूरे देश में किसान आंदोलन पर, हिमाचल में कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने आज कांगड़ा जिला के इंदौरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ सटे क्षेत्रों में नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान किया गया है और इंदौरा क्षेत्र में भी नशा माफिया की संपत्ति को जब्त किया गया है।

वर्तमान राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए धन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला का समुचित विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट केे विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है और ढगवार में 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पौंग डैम में वॉटर स्पोर्ट्स को आरंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है और जल्द ही यहां गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता के पहले दिन से आम आदमी का कल्याण सुनिश्चित कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं ताकि गांवों के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये की दर से खरीद रही है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की 30 रुपये और गेहूं 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदा जा रहा है। मनरेगा की दिहाड़ी को 60 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारी जा रही हैं।

Diwali 03
Diwali 03

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें एक आम परिवार से निकल कर मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला और राज्य सरकार ने आम आदमी के हितों को सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आई आपदा में इंदौरा में भी नुकसान हुआ और राज्य सरकार ने घर बनाने के लिए डेढ़ लाख की राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सात गारंटियां पूरी कर दी हैं।

सरकारी कर्मचारियों को पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जबकि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही ओपीएस को खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है और आज भाजपा में आंतरिक लड़ाई चरम पर पहुंच गई है। पिछली डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में हर क्षेत्र में गिरावट आई, जबकि वर्तमान सरकार व्यवस्था में परिवर्तन कर सुधार ला रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: झील में मछली पकड़ने गए मछुआरे के साथ हादसा! पांव फिसलने से पानी में डूबकर मौत

Himachal News Alert: झील में मछली पकड़ने गए मछुआरे के साथ हादसा! पांव फिसलने से पानी में डूबकर मौत

हिमाचल में दुखद घटना: मां की आंखों के सामने कुत्तों ने नोंची 3 साल की गुंजन! पेट से बाहर निकाली आंतें

हिमाचल में दुखद घटना: मां की आंखों के सामने कुत्तों ने नोंची 3 साल की गुंजन! पेट से बाहर निकाली आंतें