Himachal News Alert: दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस की रेड! महिला बोली-कमरे में घुसने की किसने दी परमिशन, हुआ हंगामा

Himachal News Alert: दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में आधी रात को पुलिस को रेड मारना इस कदर भारी पड़ गया कि उन्हें विरोध का भारी सामना करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस उलटे पैर वापस लौट गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Himachal News Alert: दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस की रेड! महिला बोली-कमरे में घुसने की किसने दी परमिशन, हुआ हंगामा
दरअसल, आधी रात को दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस ने दबिश दी, इससे वहां पर ठहरे लोगों में हड़कंभ मच गया और वह पुलिस के इस तरह से रेड मारने से नाराज नजर आये।

व्यक्ति बोला- पुलिस के पास कौन सा वारंट
घटना को लेकर वायरल हुई वीडियो में वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस से सवाल पूछा कि इस तरह सरकारी जगह पर जाने के लिए उनके पास कौन सा वारंट है। वह इस तरह से कैसे जा सकते हैं।


कमरे में पुलिस के घुसने पर भड़की महिला
इतना ही नहीं एडवोकेट के लिबास में मौके पर मौजूद महिला ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस से पूछा कि वह उनके कमरे में बिना परमिशन कैसे आ सकते हैं।
उन्होंने पूछा महिला पुलिस कर्मी कहां हैं? हालांकि दिल्ली पुलिस ने हिमाचल भवन में रेड क्यों मारी इसके सही कारणों का तो अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मगर प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि AI समिट के दौरान टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश में पुलिस ने हिमाचल भवन में दबिश दी है। हालांकि लोगों द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस को वहां से लौटना पड़ा।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


