Asha Hospital
Holi 2026
in

HP Tourism : धुंध और प्रदूषण से राहत पाने हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! होटल 60 फीसदी तक पैक, क्रिसमस पर ख़ास तैयारी

TROWS

HP Tourism : राजधानी दिल्ली समेत मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण और धुंध (स्मॉग) से परेशान लोग अब पहाड़ों का रुख करने लगे है, जिससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Holi 2026 -2

HP Tourism : धुंध और प्रदूषण से राहत पाने हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! होटल 60 फीसदी तक पैक, क्रिसमस पर ख़ास तैयारी

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के साथ ही निजी होटलों और होम स्टे में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं सैलानियों ने 25 दिसंबर को मनाये जाने वाले क्रिसमस के लिए भी होटलों को एडवांस में ही बुक करवा लिया है।

Indian Public School

ऐसे में क्रिसमस पर बड़ी संख्या में सैलानियों के हिमाचल पहुंचने की संभावना है। जिसको लेकर होटल कारोबारियों ने खास तैयारी भी कर रखी है।

Doon valley school

क्रिसमस पर यह रहेगा ख़ास
क्रिसमस के लिए पहाड़ों के पर्यटन स्थल भी पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि क्रिसमस मनाने के लिए बाहरी राज्यों से सैलानी यहां आएंगे और आसमान से बर्फबारी भी सैलानियों का स्वागत करेगी।

वहीँ, क्रिसमस को लेकर होटल कारोबारियों ने इस बार ख़ास तैयारियां की है। 25 दिसंबर को जहाँ सभी होटलों में केक कटिंग होगी वहीँ डीजे और बोनफायर की भी व्यवस्था की गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इतना ही नहीं क्रिसमस पर पहाड़ी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ताकि सैलानियों को होटल में भी जश्न मनाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। होटलों में टूरिस्टों को हिमाचली और अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे।

होटलों की बुकिंग में उछाल
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में स्थित होटलों में सैलानियों द्वारा एडवांस में ही कमरों की बुकिंग करवाई गई है, जिससे होटल पैक चले हुए हैं। कुल्लू-मनाली के होटल जहां 60 फ़ीसदी तक बुक है, तो वही शिमला में 40 और चायल में 50 फीसदी होटल बुक हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: शेयर मार्केट में निवेश कर तगड़ा मुनाफा कमाने का दिया झांसा! फिर ठगे 14 लाख

Himachal Crime News: शेयर मार्केट में निवेश कर तगड़ा मुनाफा कमाने का दिया झांसा! फिर ठगे 14 लाख

Accident In Himachal: ट्रैक्टर ने बाइक को बुरी तरह रौंदा! युवक ने गवाई जान, एक गंभीर घायल

Accident In Himachal: ट्रैक्टर ने बाइक को बुरी तरह रौंदा! युवक ने गवाई जान, एक गंभीर घायल