Elon Musk Bank Balance: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के पास रहता है कितना कैश? खुद किया खुलासा

Elon Musk Bank Balance: एलेन मस्क आज दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति में से एक गिने जाते हैं। इनकी कुल संपत्ति 70 लाख करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। जल्द ही एलन मस्क ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लेंगे। मतलब वे दुनिया में सबसे अमीर अरबपति बन जाएंगे। परंतु क्या आप जानते हैं कि इतने अमीर व्यक्ति के पास असल में कितना कैश रहता है?

Elon Musk Bank Balance: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के पास रहता है कितना कैश? खुद किया खुलासा
जी हां, कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि एलन मस्क जिसके नाम पर टेस्ला, Spacex और xAI जैसी कंपनियां है जो 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का अकेला मालिक है, उसके पास आखिर कितनी कैश होगी? उसके बैंक खाते में कितने करोड रुपए जमा होंगे? हाल ही में लोगों के इन्हीं सवालों का जवाब एलन मस्क ने खुद दिया है। जहां उन्होंने बताया है कि उनके कुल संपत्ति में से नकद हिस्सा 0.1% उनके पास है।

एलन मस्क के पास नकद केवल नाम भर के लिए
जी हां एलॉन मस्क की संपत्ति यदि 800 मिलियन डॉलर है तो उसमें से केवल 0.1% प्रतिशत हिस्सा ही कैश के रूप में उनके पास पड़ा है और 99.9 प्रतिशत हिस्सा कागजों पर है। असल में उनकी सारी दौलत किसी रकम के माध्यम से उनके पास नहीं है।


बल्कि यह दौलत कंपनी के शेयर /इक्विटी हिस्सों में लगी हुई है। उनके पास ना बैंक में ज्यादा रकम है और ना ही वह अपने पास नकद रखते हैं। सरल शब्दों में कहें तो निवेश की दुनिया में सबसे अमीर इंसान असल में कैश की बात आते ही एक आम इंसान बन जाता है।
आखिर कहां है मस्क का पैसा?
एलन मस्क के द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद अब लोगों को सवाल सताने लगा है कि इतना धनी व्यक्ति होने के बावजूद भी वह इतनी कम कैश क्यों रखते हैं? तो असली कारण है उनके व्यवसाय का प्रकार और उनके निवेश का ढांचा।

एलन मस्क की ज्यादातर प्रॉपर्टीज लिक्विड नहीं है मतलब वह अपने पास कैश या बैंक में जमा पूंजी नहीं रखते। उनके ज्यादातर प्रॉपर्टी उनके बिजनेस में ही लगी हुई है। यानी कल को चलकर उन्हें बड़ी रकम की जरूरत होगी तो उन्हें एक बड़ी हिस्सेदारी बेचनी पड़ेगी और यदि वह एक बड़ी हिस्सेदारी बेचते हैं तो बाजार में उनके शेयर की कीमत और वैल्यू प्रभावित होगी।
एलन मस्क इन्वेस्टमेंट कर्मचारियों के लिए समर्पित
एलन मस्क ने स्पष्ट रूप से बताया है कि उनकी संपत्ति केवल उनकी नहीं है, बल्कि असल में यह कंपनी और कर्मचारियों के लिए है। क्योंकि एलन मस्क की कंपनी में इन्वेस्टमेंट के पैसों से ही कर्मचारियों को वेतन मिलता है। क्योंकि जब कभी कंपनी के स्टॉक ऊपर उठते हैं तो उसका हिस्सा कर्मचारियों को भी मिलता है।
जैसे-जैसे एलन मस्क की कंपनी की संपत्ति बढ़ती है कर्मचारियों का वेतन/हिस्सा भी बढ़ता है। उन्हें भी ज्यादा फायदा मिलता है। मतलब एलन मस्क की असली संपत्ति उनकी जेब में नहीं बल्कि उनके बिजनेस में लगी है। इस संपत्ति में अकेले एलन मस्क का नहीं बल्कि उनके कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का भी हिस्सा है।
कुल मिलाकर एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जरूर है परंतु नकद के मामले में उनके पास में एक साधारण व्यक्ति की तरह ही पैसा पड़ा है जो कि उनकी पूरी संपत्ति का 0.1% है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


