Asha Hospital
in

दुखद: एक साथ जली परिवार के पांच लोगों की चिताएं! मची चीख-पुकार, लैंडस्लाइड की चपेट में आए थे…

कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र का शमारनी गांव बुधवार को इस वक्त चीख-पुकार से दहल उठा जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों की चिताएं एक साथ जली। इस दौरान मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें नम नजर आई।

Shri Ram

दुखद: एक साथ जली परिवार के पांच लोगों की चिताएं! मची चीख-पुकार, लैंडस्लाइड की चपेट में आए थे…

परिजनों, ग्रामीण और रिश्तेदारों के चेहरों पर बेबसी और दुख साफ नजर आया। बता दे कि परिवार के पांचो सदस्यों की मौत बीते रोज लैंडस्लाइड के चलते दबने के कारण हुई थी।

Indian Public School

यह लैंडस्लाइड कुल्लू के निरमण्ड खंड की घाटू पंचायत के शमानी गांव में उस वक्त हुआ जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ही पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया जिससे एक मकान जमीदोज हो गया और परिवार दब गया।

Doon valley school

वही भूस्खलन के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण खुद मलबा हटाने में जुट गए। इस दौरान घर के मालिक शिवराम, उनके भाई धर्मदास और भाभी कला देवी को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया, मगर परिवार के पांच अन्य सदस्यों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद प्रशासन सहित एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मलबे से घर के मुखिया शिवराम की पत्नी तृप्ता देवी, बेटा चुन्नी लाल, बहू अंजना कुमारी, पोता भोपेश (5) और पोती जागृति (7) के शव बरामद हुए जिन्हे पुलिस ने बीती शाम को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा।

JPERC 2025

इसके बाद आज पांचों के शव एक साथ आंगन से उठे और शमानी खड्ड में इनका अंतिम संस्कार किया गया। सभी चिताओं को शिवराम के दूसरे बेटे श्याम लाल ने मुखाग्नि दी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में 48 वर्षीय प्यून ने दी जान! कमरे में इस हाल में मिला शव

Himachal News Alert: हिमाचल में 48 वर्षीय प्यून ने दी जान! कमरे में इस हाल में मिला शव

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: आपसी विवाद के चलते पहले गला दबाया! फिर जंगल में फेंका 9 वर्षीय बच्चे का शव

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: आपसी विवाद के चलते पहले गला दबाया! फिर जंगल में फेंका 9 वर्षीय बच्चे का शव