Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: गन्ना खरीद को लेकर किसानों में रोष! पांवटा साहिब में दो तोल सेंटर बंद होने से बढ़ी परेशान

TROWS

पांवटा साहिब में डोईवाला शुगर मिल के चार तोल सेंटर हुआ करते थे, जिनमें से दो सेंटर बंद होने पर किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। सेंटर कम होने से किसानों को अपनी फसल चरखियों पर कम रेट में बेचनी पड़ रही है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: गन्ना खरीद को लेकर किसानों में रोष! पांवटा साहिब में दो तोल सेंटर बंद होने से बढ़ी परेशान

किसानों का कहना है कि चरखियां चलाने वाले कई लोग गन्ना खरीद तो लेते हैं, लेकिन भुगतान नहीं करते। कई चरखियां अचानक बंद हो जाती हैं और किसान अपना पैसा भी नहीं ले पाते। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Indian Public School

किसान यूनियन (टिकैत) हिमाचल प्रदेश ने इस समस्या पर गंभीर चिंता जताई है। यूनियन ने कहा कि जब मिल द्वारा पहले की तरह सीधी खरीद होती थी, तब किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आती थी।

Doon valley school

लेकिन सेंटर बंद होने से गन्ना बेचने की प्रक्रिया अव्यवस्थित हो चुकी है। किसानों ने बताया कि बद्रीपुर, जामनीवाला, बामकुआं, खारा, कुण्डियों, गुलाबगढ़, व्यास कोटडी, तारुवाला और गोंदपुर सहित कई गांवों में हर साल बड़ी मात्रा में गन्ना तैयार होता है।

लेकिन मिल के कम सेंटर होने से गन्ना दूर तक ले जाना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि पहले की तरह किसानों से सीधे गन्ना खरीद शुरू की जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यूनियन ने कहा कि यदि खरीद व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो किसान आंदोलन की राह अपनाएंगे। इस मौके पर गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, चौधरी राकेश जंग (गन्ना समिति अध्यक्ष), दविंदर सिंह पप्पी, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह और नेकराम (गन्ना सोसाइटी सचिव) सहित कई किसान मौजूद रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: अमृतसर शैक्षणिक भ्रमण पर निकले द एरुडाइट वर्ल्ड स्कूल के छात्र! इतिहास और संस्कृति को जाना

Paonta Sahib: अमृतसर शैक्षणिक भ्रमण पर निकले द एरुडाइट वर्ल्ड स्कूल के छात्र! इतिहास और संस्कृति को जाना

Himachal News Update: चिट्टे और नकदी के साथ माँ-बेटा अरेस्ट! घर से करते थे नशे का कारोबार

Himachal News Update: चिट्टे और नकदी के साथ माँ-बेटा अरेस्ट! घर से करते थे नशे का कारोबार