Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: गर्मी से बचने हिमाचल पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी! कसौली 100% पैक! चायल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़

TROWS

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद इन दिनों यहां का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। आलम यह है कि अप्रैल माह के दौरान भी पहाड़ों पर अभी तक तपिश महसूस नहीं की जा रही है।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: गर्मी से बचने हिमाचल पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी! कसौली 100% पैक! चायल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़

यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश के ठंडे और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए देश के कोने-कोने से सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। बाहरी राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे राहत पाने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल पहुंच रहे हैं।

Indian Public School

चार दिनों के लिए एडवांस बुकिंग
इस वीकेंड पर कसौली और चायल में भारी भीड़ देखने को मिली है। लगातार चार-पांच दिन की छुट्टियों के चलते भारी संख्या में टूरिस्ट दोनों पर्यटन स्थलों में पहुंचे हैं। कसौली और चायल में आगामी चार दिनों के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Doon valley school

100 फीसदी होटल पैक
शनिवार को भारी संख्या में टूरिस्ट दोनों टूरिस्ट प्लेस पर पहुंचे। इससे चायल में 95 जबकि कसौली के होटल 100 फीसदी तक पैक रहे। जबकि आने वाले दिनों के लिए भी 50 फीसदी तक बुकिंग आ चुकी है।

सनवारा टोल पर वाहनों का महाकुंभ
शनिवार शाम तक ही सनवारा टोल बैरियर से करीब 11,246 वाहनों ने प्रवेश किया। पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से आ रही है। परवाणू-शिमला फोरलेन पर गाड़ियों का लंबा तांता लगा हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कसौली में ‘नो एंट्री’, चायल में रौनक
कसौली में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने शहर के भीतर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। केवल छोटी गाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है।

होटल कारोबारियों के खिले चेहरे
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वीकेंड के साथ-साथ आगामी दो-तीन दिनों की छुट्टियों के चलते एडवांस बुकिंग 50% से ऊपर चल रही है। लंबे समय बाद चायल में 90% से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Success Story: हिमाचल की महिलाओं ने ‘टौर’ के पत्तों को बनाया कमाई का जरिया! सालाना कमा रहीं लाखों, मोबाइल पर मिल रहे ऑर्डर

Success Story: हिमाचल की महिलाओं ने ‘टौर’ के पत्तों को बनाया कमाई का जरिया! सालाना कमा रहीं लाखों, मोबाइल पर मिल रहे ऑर्डर