Leopard Attack: घर के पास ही व्यक्ति पर झपट पड़ा तेंदुआ! बुरी तरह जख्मी, ग्रामीणों ने बचाई जान

Leopard Attack: जिला बिलासपुर की पंचायत दयोथ के गांव हम्बार में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी ओमप्रकाश घर के पास ही रात के वक्त टहल रहे थे।

Leopard Attack: घर के पास ही व्यक्ति पर झपट पड़ा तेंदुआ! बुरी तरह जख्मी, ग्रामीणों ने बचाई जान
इसी दौरान अचानक ही वहां तेंदुआ आ धमका और व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए ने ओमप्रकाश की बाजू और पीठ पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

तेंदुए के हमले से व्यक्ति ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने तेंदुए के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाया और उसके बाद खूंखार भी वहां से भाग खड़ा हुआ।


तेंदुए के हमले से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल मार्कण्ड अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और वह घर से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया जाए और तेंदुए को पकड़ कर दूर छोड़ा जाए।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



