Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Himachal Crime News: दसवीं कक्षा की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट पर लिखा “कैन आई डाई, यस ऑफ कोर्स”

TROWS

Himachal Crime News: राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के तहत एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया। हालांकि परिजनों द्वारा बेटी को फंदे से नीचे उतारकर उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: दसवीं कक्षा की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट पर लिखा “कैन आई डाई, यस ऑफ कोर्स”

जानकारी के अनुसार छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा वीरवार को अपनी मां के साथ स्कूल गई थी। इस दौरान माँ खुद बाजार चली गई जबकि बेटी को चाबी देकर घर भेज दिया गया। जिसके बाद माँ बेटी को बार-बार कॉल कर रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी।

Indian Public School

जिसके चलते माँ ने पड़ोसियों को घर जाकर बेटी को देखने के लिए कहा। इस दौरान जब पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उन्हें नाबालिग दुपट्टे से फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और बेटी को फंदे से नीचे उतार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई तो उन्हें छात्रा के बैग के पेंसिल बॉक्स में से एक कागज मिला जिसमें फंदे से लटकाने का चित्र बनाया गया था और साथ में लिखा था “कैन आई डाई, यस ऑफ कोर्स और टुवर्ड डेथ”।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: लोगों के लाखों रूपए लेकर रफू-चक्कर हुई कंपनी! दो साल पहले ही खुला था ऑफिस

Himachal Crime News: लोगों के लाखों रूपए लेकर रफू-चक्कर हुई कंपनी! दो साल पहले ही खुला था ऑफिस

Himachal News Update: गौशाला में आग लगने से जिंदा जली भैंस! इमारती लकड़ी भी जलकर राख

Himachal News Update: गौशाला में आग लगने से जिंदा जली भैंस! इमारती लकड़ी भी जलकर राख